ब्रेकिंग
भगवान राम की भव्य एवं विराट शोभायात्रा पर सुशील शर्मा ने अपने साथियों के साथ की पुष्प वर्षा, भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद लेकर , जमकर रामभक्तो क... भाटापारा में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, विधायक शिवरतन शर्मा भी डीजे की धुन पर थिरके भगवामय हुआ भाटापारा:रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर ... भाटापारा:रामनवमी पर सनातनी धर्म सेना एवं हिंदू संगठनों ने निकाली भगवान राम भव्य शोभायात्रा, हज़ारों लोग हुवे शामिल विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में उठाए प्रश्नो एवं विकाश कार्यों की मांगों को लेकर की पत्रकारवार्ता किसानो का धान प्रति एकड़ २०क्वींटल ख़रीदी करेगी भूपेश सरकार-सुशील शर्मा किसानो की हमदर्द भूपेश सरकार-सुशील शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर से ईडी निकली बाहर, आरपी सिंह को ईडी अपने साथ दफ्तर ले गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी, आरपी सिंह के घर सुबह ईडी छापा छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कांग्रेसी नेताओं घर में ईडी की रेड गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी के घर पर पड... नजूल शाखा का भाटापारा से बलौदाबाजार जाना दुर्भाग्यपूर्ण -आशीष जायसवाल

अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए नगर पालिका ने मांगी राशि


बलौदाबाजार। नगर की समस्याओं को दूर करने के साथ सुव्यवस्थित विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि इसके तहत अधोसंरचना मद के अंतर्गत नगर में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण किए जाने हेतु 296.66 लाख रुपए की मांग की गई है। नगर वासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पैदल आवागमन हेतु पाथवे निर्माण के लिए 160 लाखों रुपए का प्राक्कलन तैयार कर राशि की मांगी गई है। उक्त कार हेतु नगरी प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा अति शीघ्र स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया है। नगर में मूलभूत सुविधाओं के लिए आरसीसी नाली, पाइप लाइन विस्तार, तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य अत्यंत आवश्यक था। उक्त कार्य हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल द्वारा 508. 17 लाख रुपए की लागत से नगर में विकास कार्य कराए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि नगर को जिला मुख्यालय के अनुरूप विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर निर्मित डिवाईडर में वृक्षारोपण एवं ग्रिल लगाने सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार पहल करने के साथ ध्यान आकर्षित किया जाते रहने का परिणाम आने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल ने जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंह देव एवं विधायक प्रमोद शर्मा के प्रति आभार जताया।