ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

1547 खिलाड़ियों का सम्मान आज, स्वर्ण पदक में रायपुर जोन पहले स्थान में

रायपुर। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडि़यों को 22 मई को पहल बार वर्चुअल रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम दोपहर एक बजे पुरस्कार वितरण करेंगे। साल 2018-19 और 2019-20 में पदक विजेता 1547 खिलाड़ियों को 2.38 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पांच लोग मौजूद होंगे। उद्घाटन के दौरान रायपुर के दो खिलाड़ियों को चेक के माध्यम से राशि दी जाएगी। इस दौरान रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों वर्षों में रायपुर जोन पदक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, राजनांदगांव दूसरे स्थान पर है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों को बैंक ड्राफ्ट पहुंच गया है, जिसके बाद अब खिलाड़ियों को राशि का वितरण किया जाएगा।

एक नजर इस पर

– 2.38 करोड की राशि का वितरण

– 1547 खिलाड़ियों को मिलेगी राशि

– 21 हजार रुपये गोल्ड मेडल जीतने वाले को

– 15 हजार रुपये सिल्वर मेडल जीतने वाले क

– 10 हजार रुपये ब्रांज मेडल जीतने वाले को

– स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे वर्चुअल सम्मान, बैंक ड्राफ्ट पुरस्कार वितरण

– 2.38 करोड की राशि का वितरण

2018-19 राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता:

जिला नाम – गोल्ड – सिल्वर – ब्रांज – कुल

रायपुर जोन- 80 – 65 – 74 – 219

राजनांदगांव – 61 – 49 – 35 – 145

दुर्ग जोन- 44 – 36 – 41 – 121

कबीरधाम जाेन- 45- 21 – 27 – 93

बिलासपुर जोन – 26 – 15 – 21 -62

जांजगीर-चांपा जोन- 22 – 13 – 18 – 53

बस्तर जोन- 25 – 08 – 10 – 43

जशपुर जोन- 15 – 12 – 13 – 40

कोंडगांव जोन – 05 – 05 – 05 – 15

सरगुजा जोन – 07 – 01 – 04 – 12

कांकेर जोन – 05 – 05 – 02 – 12

कोरिया जोन – 02 – 00 – 05 – 7

कुल योग – 337 – 230 – 255 – 822

2019-20 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के पदक

जिला नाम – गोल्ड – सिल्वर – ब्रांज – कुल :

रायपुर जोन- 45 – 40 – 89 – 174

राजनांदगाव – 48- 29 – 33 – 110

कबीरधाम – 36 – 23 – 49 – 108

दुर्ग जोन- 17 – 24 – 32 – 73

बिलासपुर जोन – 28 – 05 – 34 – 67

जांजगीर-चांपा जोन – 24 – 13 – 22 – 59

बस्तर जोन – 09 – 08 – 25 – 42

जशपुर जोन – 19 – 08 – 10 – 37

काेंडागांव जोन – 06 – 08 – 06 – 20

सरगुजा जोन- 05 – 02 – 08 – 15

कोरिया जोन-08 – 00 – 06 – 14

कांकेर जोन – 01 – 01 – 04 – 06

कुल योग – 246 – 161 – 318 – 725