ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का शिक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडि़यों को पहली बार वर्चुअल पुरस्कृत किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 2018-19 और 2019-20 में पदक विजेता 1547 खिलाडि़यों को 2.38 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के दौरान रायपुर के दो खिलाडि़यों को चेक के माध्यम से राशि दी गई। इस दौरान रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा, खेल अधिकारी अनिल मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दोनों वर्षों में रायपुर जोन पदक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, राजनांदगांव दूसरे स्थान पर है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों को बैंक ड्राफ्ट पहुंच गया है। जिसके बाद अब खिलाडि़यों को राशि का वितरण किया जाएगा।

जानिए कितनी मिलेगी राशि

– 21 हजार रुपये गोल्ड मेडल जीतने वाले को

– 15 हजार रुपये सिल्वर मेडल जीतने वाले को

– 10 हजार रुपये ब्रांज मेडल जीतने वाले को

2018-19 राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

जिला नाम – गोल्ड – सिल्वर – ब्रांज – कुल

रायपुर जोन – 80 – 65 – 74 – 219

राजनांदगांव – 61 – 49 – 35 – 145

दुर्ग जोन- 44 – 36 – 41 – 121 – 198

कबीरधाम जाेन – 45 – 21 – 27 – 93

बिलासपुर जोन – 26 – 15 – 21 -62

जांजगीर-चांपा जोन- 22 – 13 18 – 53

बस्तर जोन – 25 – 08 – 10 – 43

जशपुर जोन – 15 – 12 – 13 – 40

कोंडगांव जोन – 05 – 05 – 05 – 15

सरगुजा जोन – 07 – 01 – 04 – 12

कांकेर जोन – 05 – 05 – 02 – 12

कोरिया जोन – 02 – 00 – 05 – 7

कुल योग – 337 – 230 – 255 – 822

2019-20 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के पदक

जिला नाम – गोल्ड – सिल्वर – ब्रांज – कुल

रायपुर जोन – 45 – 40 – 89 – 174

राजनांदगांव – 48 – 29 – 33 – 110

कबीरधाम – 36 – 23 – 49 – 108

दुर्ग जोन – 17 – 24 – 32 – 73

बिलासपुर जोन – 28 – 05 – 34 – 67

जांजगीर-चांपा जोन – 24 – 13 – 22 – 59

बस्तर जोन – 09 – 08 – 25 – 42

जशपुर जोन – 19 – 08 – 10 – 37

काेंडागांव जोन – 06 – 08 – 06 – 20

सरगुजा जोन – 05 – 02 – 08 – 15

कोरिया जोन- 08 – 00 – 06 – 14

कांकेर जोन – 01 – 01 – 04 – 06

कुल योग – 246 – 161 – 318 – 725