ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर लगा ब्रेक, बढ़ती गई जांच, घटता गया संक्रमण

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश को अब कुछ राहत मिलने लगी है। कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले सात दिन में ही संक्रमण दर छह फीसद कम हुई है। गौर करने की बात यह है कि ऐसा तब हुआ है, जबकि लगातार जांच बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही रिकॉर्ड 21 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जांच का दायरा युद्धस्तर पर बढ़ाया गया

पिछले साल कोरोना महामारी के सामने आने के बाद से ही जांच पर जोर दिया गया। इसकी वजह यह थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जितनी जल्दी पहचान होगी, उतना ही संक्रमण का प्रसार रुकेगा। महामारी की दूसरी लहर में यह और भी अहम हो गई, क्योंकि संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा था। इसलिए सरकार ने जांच को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया। इसके लिए प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई गई, जिसके नतीजे हमारे सामने हैं।

कोरोना संक्रमण दर 11.34 फीसद, सात दिन में संक्रमण दर में छह फीसद की गिरावट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21,23,782 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण दर 11.34 फीसद है। जबकि, 17 मई को 15,73,515 नमूनों की जांच की गई थी तो उस दिन संक्रमण दर 17.80 फीसद थी। इस तरह जांच बढ़ने के बावजूद संक्रमण दर में छह फीसद की गिरावट हुई है, जो सुधरते हालात का संकेत है। देश भर में अब तक कुल 32.86 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। अगर हम पिछले सात दिनों की ही बात करें तो इस दौरान रोजाना नमूनों की जांच में वृद्धि हुई और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है।

संक्रमण दर में यूं हुई गिरावट

दिनांक     संक्रमण दर (प्रतिशत में)    जांच (लाख में)

23 मई          11.34                              21.23

22 मई          12.45                             20.46

21 मई          12.59                             20.41

20 मई          13.44                            20.55

19 मई          13.31                            20.08

18 मई         14.10                            18.69

17 मई        17.80                             15.73