ब्रेकिंग
पहलगाम में हुवे आतंकी हमले के विरोध में सनातनी धर्म सेना ने निकाली मशाल यात्रा अधिकार सर उठाकर मांगा जाता है-राज्य सरकार सचिव संघ की मांग तत्काल पूरा करे-सुशील शर्मा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले एक बड़े अंतरराजयीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का किया गया भांडाफोड़ भाटापारा शहर के आईपीएल बुकी दिल्ली में बैठकर करत... पंचायत सचिवों के धरना स्थल पहुंच विधायक इंद्र साव ने किया समर्थन मोदी की गारंटी से पीछे हट रही राज्य सरकार ::- इंद्र साव भाटापारा नगर पालिका में हुआ पीआईसी का गठन भाटापारा ग्रेन सिटी शाखा के प्रशान्त गाँधी मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध प्रान्तीय अध्यक्ष घोषित हुवे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की अपनी ही होर्डिंग हटाकर अभिनव पहल वाटर फिल्टर प्लांट का लिया जायज़ा भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ। भाटापारा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है,अब इस विश्वास को विकास कार्यों से पूरा करना... भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष

पर्यटकों की पसंदीदा जगह है, बिहार में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्काई ग्लासवाक ब्रिज को पब्लिक के घूमने के लिए ब्रिज का उद्घाटन किया। बिहार के मुख्यम्नत्री नीतीश कुमार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। राजगीर ग्लासवाक इंटरनेशनल टूरिस्ट प्लेस है जहां हर दिन करीब 100 से अधिक विदेशी यात्री भी घूमने आते हैं। 5 पहाड़ियों के बीच में स्थित यह स्काई ग्लासवाक बेहद शानदार है और पर्यटकों के मन को बहुत लुभाता है।

हकीकत में हैंगिंग गार्डन
स्काई ग्लास वाक ब्रिज 5 पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। इससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। मानसून के मौसम में हरी भरी पहाड़ियों के बीच ब्रिज की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इन दिनों स्काई ग्लासवाक घूमने आने वालों की भीड़ लग जाती है। 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस ब्रिज को हांगझू ब्रिज के तौर पर बनाया गया है। स्काई ग्लास वाक की लंबाई तकरीबन 200 मीटर है। स्काई ग्लास वाक की चौड़ाई 6 फीट है। एक बार में 40 लोगों के घूमने की अनुमति दी गयी है। राजगीर में इस स्काई वाक के बनने के बाद पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

राजगीर स्काई ग्लास वाक पर घूमने का शेड्यूल
राजगीर स्काई ग्लासवाक सप्ताह में सोमवार को छोड़कर बाकी हर दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यटक घूम सकते हैं। टिकट काउंटर से अलग अलग तरीके का टिकट मिलता है। स्काई वाक के आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कैसे पहुंचें
राजगीर ग्लास ब्रिज तक पहुंचने के लिए राजगीर रेलवे स्टेशन या गया एयरपोर्ट से टैक्सी की जा सकती है। सड़क मार्ग से भी अच्छी कनेक्टिविटी है। इंटरनेशनल टूरिस्ट गया एयरपोर्ट या पटना एयरपोर्ट से भी जा सकते हैं।

राजगीर में ये जगहें भी हैं खास
स्काई ग्लास वाक के अलावा राजगीर में मनमोहक और ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र हैं। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक विश्व शांति स्तूप, पांडव पोखर और गृद्धकूट पीक बेहतरीन पर्यटन केंद्र हैं। इन पर्यटन केंद्रों के अलावा कई झीलों में बोटिंग और दर्शनीय स्थलों का लुत्फ उठाया जा सकता है।