रायपुर में बेच रहे थे 21 किलो गांजा, तीन आरोपित गिरफ्तार
रायपुर। गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की घेराबंदी में तीन आरोपित दबोचे गए। आरोपितों के पास से 21 किलो गांजा व चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के केनाल रोड के पास गांजा बिक्री करने के फिराक में तीन युवक घूम रहे थे। आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
तेलीबांधा क्षेत्र के केनाल रोड के पास कुछ व्यक्ति होंडा कंपनी की कार में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को दबोचा। वाहन के अंदर तीन व्यक्ति सवार थे। पकड़े गए आरोपितों में निखिल यादव उर्फ आशु, मनीष सिंह तथा जीतेंद्र दास निवासी तेलीबांधा रायपुर के हैं।
पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में अलग- अलग पैकेटों में गांजा रखा था। जिस पर आरोपितों के कब्जे से कुल 21 किलो 100 ग्राम गांजा, नकदी 83,000 एवं घटना में प्रयुक्त होंडा आई-20 कार जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
यहां के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित
निखिल यादव उर्फ आशु, 24 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चौक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
मनीष सिंह, उम्र 26 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चौक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
जीतेंद्र दास, उम्र 25 साल निवासी क्रिश्चन कालोनी दुर्गा मंदिर के पास श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।