ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

दीप पर्व बाद अब छठ की तैयारी, आज नहाये-खाये से शुरु होगा छठ पर्व 

दीवाली के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। शहर में खास तौर पर उत्तरप्रदेश और बिहार से जुड़े वे परिवार, जो हर साल इस पर्व का बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। दरअसल छठ पूजा की शुरुआत दो दिन पहले चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होती है। इसके बाद पंचमी को लोहंडा और षष्ठी को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अघ्र्य अर्पित होगा। इस साल छठ पूजा २८ अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। छठ पूजा सूर्य देव की आराधना तथा संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए मनाई जाती है। इस त्योहार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, जहां छठ पूजा का व्रत २८ तारीख से नहाय खाय के दिन शुरू होगा। इसके बाद इसे छठ पूजा के दिन सूर्याेदय अघ्र्य के बाद खोला जाएगा। तिथि के अनुसार छठ पूजा ४ दिनों की होती है, जिसमें बहुत कुछ होता है। व्रत रखने वाले जल स्रोतों और नदियों के घाटों में रतजगा भी करेंगे।
महाराजपुर निवासी श्रद्धा सिंह का कहना है कि छठ पूजा की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है। ये छठ पूजा सबसे पहला दिन होता है। इस दिन नहाय खाय होता है। इस साल नहाय खाय २८ अक्टूबर के दिन शुक्रवार को पड़ेगा, जहां इस दिन सूर्याेदय सुबह ६.४६ बजे और सूर्याेस्त शाम को ५.२७ पर होगा।
लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। ये कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस वर्ष लोहंडा और खरना २९ अक्टूबर दिन शनिवार को है। इस दिन सूर्याेदय सुबह ६.४५ बजे होगा और सूर्याेस्त शाम को ५.२६ पर होगा।
छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि होती है। इस दिन छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को अघ्र्य  सूर्य को दिया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा ३० अक्टूबर को है। सूर्यादय ६.४८ बजे पर होगा और सूर्याेस्त ५.२६ बजे होना है। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारंभ ३० अक्टूबर को रात ९.५९ बजे से हो रहा है, जो २० नवंबर को रात ९.२९ बजे तक है। इस साल पंचमी, षष्ठी एक साथ होने पर छठ पूजा ३० अक्टूबर को होगी।