शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन
रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की शाम पांच बजे मौदहापारा कब्रिस्तान में किया जाएगा। रामकृष्ण केयर अस्पताल में कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनका निधन हुआ है।
वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे। लंबे समय तक कांग्रेस के विधानसभा के सचिव रहे। अब्दुल हमीद हयात को एक पुत्र और एक पुत्री है। रायपुर के गैस हाउस के वे संस्थापक भी थे।