ब्रेकिंग
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा सिमगा :- सोसल मिडिया में भा्रमक जानकारी प्रसारित करने पर साहू समाज एवं चंदेरी के ग्रामिण हुए नाराज ज्ञापन सौप कर की कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से क्षेत्रवासियों को थी बड़ी उम्मीद मिली निराशा ,स्थानीय नेताओं को नही मिला महत्व, सोसल मीडिया जीवी सीएम के समक्... मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से क्षेत्रवासियों को थी बड़ी उम्मीद मिली निराशा स्थानीय नेताओं को नही मिला महत्व , सोसल मीडिया जीवी सीएम के सामन... मुख्यमंत्री अगर जनसंपर्क के लिए आये है तो उन्हें जनप्रतिनिधियों की भी बात सुननी चाहिये-शिवरतन शर्मा विधायक को जिले व अन्य मुद्दों पर बैचैन होने की जरूरत नहीं है-सुशील शर्मा मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पोहामिलर्स व राईसमिलर्स के पदाधिकारियों सहित मिल कांटा हम्माल के सभी सदस्यों की बैठक लेकर पारिश्रमिक के संबंध विवाद को निप... शिवरतन शर्मा ने भेंट मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री बघेल को भाटापारा जिला बनाने की बात दिलाई याद, विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात करने में भ... भाटापारा। भाटापारा ग्राम कड़ार एवं सिंगारपुर 15 मई 2023 को भेंट मुलाकात करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों के लिए आयोजित दिव्य मुस्कान समर कैंप के समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित हुवे सुशील शर्मा

अक्टूबर में 2012 के बाद रायपुर में कभी नहीं पड़ी इतनी ठंड; न्यूनतम पारा 17 डिग्री , इस साल 18 से ज्यादा

रायपुर: ये तस्वीर टाटामारी पर्यटन केंद्र की है। जो सुबह 6 बजे ली गई है। अलसुबह पारा यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।29 अक्टूबर 2012…यह दिन पिछले करीब पांच दशक में अक्टूबर का दसवां सबसे ठंडा दिन रहा है। रात का तापमान न्यूनतम 17 डिग्री तक पहुंच गया था। 2012 से 2022 तक यानी लगभग दस साल में एक भी दिन एेसा नहीं आया जब न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब पहुंच पाया है। अक्टूबर में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है।तापमान 17 डिग्री तक पहुंचना यानी सामान्य से तीन डिग्री कम होना अच्छी ठंड मानी जाती है। 2012 के बाद कभी भी ऐसी स्थिति नहीं आई है। इस साल भी अक्टूबर के 30 दिन बीत गए और न्यूनतम तापमान गुरुवार को 18 डिग्री तक ही पहुंच पाया है। उम्मीद की जा रही है कि अब नवंबर में शहर में ठंड रहेगी, लेकिन तापमान कितना गिरता है, यह उत्तरी हवा पर निर्भर करेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अक्टूबर के महीने में ठंड का ट्रेंड बदल रहा है। दो दशक पहले तक अक्टूबर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती थी।मानसून की विदाई के बाद उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ते ही ठंड बढ़ने लगती थी और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आती थी। मौसम विभाग ने रायपुर में अक्टूबर के महीने में 10 सबसे ठंडे दिनों का अध्ययन किया। 10 में से पांच सबसे ठंडे दिन 2009 के थे। साल 2009 में 25, 26, 27, 28 और 29 अक्टूबर को कड़ाके की ठंड पड़ी थी और सबसे ठंडी रात का रिकार्ड भी इस साल 27 अक्टूबर को रिकार्ड किया गया था जब न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री तक गिर गया। यह रायपुर में अक्टूबर का सबसे ठंडी रात का रिकार्ड है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसके बाद न्यूनतम तापमान क्रमश: बढ़ा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर मानसून की विदाई का महीना है। पिछले एक दशक में मानसून की विदाई अक्टूबर में देर से हुई है। मानसून की विदाई देर से होने के कारण उत्तरी हवा का प्रवेश भी देर से हुआ है।इस वजह से ठंड कम पड़ी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह सर्दी के ट्रेंड में बड़ा बदलाव है। अक्टूबर के आखिरी दिनों से तापमान गिरने लगता है और नवंबर तक कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। वेदर स्टेशन के आसपास ग्रीनरी की कमी और शहर में ज्यादा कंक्रीटीकरण के कारण भी तापमान में गिरावट धीरे-धीरे होती है। रात में देर तक वाहनों इत्यादि के चलते रहने से भी न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं गिर पाता।प्रमुख शहरों में सबसे ठंडी रातपेंड्रारोड 12.0 डिग्री – 29.10.2012अंबिकापुर 10.7 डिग्री – 30.10.1974जगदलपुर 11.7 डिग्री – 30.10.1985दुर्ग – 12.8 डिग्री – 27.10.200989 साल पहले पड़ी थी कड़ाके की ठंडरायपुर में अक्टूबर में सबसे ज्यादा ठंड आज से करीब 89 साल पहले पड़ी थी। 30 अक्टूबर 1933 को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री तक पहुंच गया था। यह रायपुर का आल टाइम रिकार्ड है। यानी मौसम विभाग के ज्ञात आंकड़ों के अनुसार रायपुर में अक्टूबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम यही है। इस रिकार्ड का टूटना संभवत: मुश्किल है, क्योंकि अब तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से भी नीचे नहीं पहुंच पा रहा है। प्राकृतिक रूप से परिस्थिति में यदि कोई बड़ा चेंज नहीं आया तो यह रिकार्ड बना ही रहेगा।पिछले कुछ वर्षों में मानसून की विदाई देर से हुई है। जलवायु परिवर्तन से भी ठंड में अपेक्षाकृत कम ठंड पड़ने लगी है। वाहनों की बढ़ती संख्या, कंक्रीटीकरण और अन्य भौतिक कारण भी तापमान का प्रभावित करने लगे हैं। अक्टूबर में कम ही ठंड महसूस होने लगी है। – डॉ. जीके दास, मौसम विज्ञानी-इंगा कृविवि