ब्रेकिंग
पंचायत सचिवों के धरना स्थल पहुंच विधायक इंद्र साव ने किया समर्थन मोदी की गारंटी से पीछे हट रही राज्य सरकार ::- इंद्र साव भाटापारा नगर पालिका में हुआ पीआईसी का गठन भाटापारा ग्रेन सिटी शाखा के प्रशान्त गाँधी मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध प्रान्तीय अध्यक्ष घोषित हुवे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की अपनी ही होर्डिंग हटाकर अभिनव पहल वाटर फिल्टर प्लांट का लिया जायज़ा भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ। भाटापारा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है,अब इस विश्वास को विकास कार्यों से पूरा करना... भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा शाखा नहर सहित विभिन्न सड़को और पुल पुलियों के लिए विधायक इन्द्र साव की मांग पर बजट में मिली स्वीकृति क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों क... शपथ ग्रहण कार्यक्रम:- भाटापारा में कल नगरी निकाय मंत्री अरुण साहू की उपस्थिति में अध्यक्ष ,पार्षद लेंगे शपथ भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री,, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, सांसद व ...

कर्मचारियों को नजर आया, टॉर्च की रोशनी दिखाकर भगाया

बुरहानपुर (म.प्र.): एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपानगर में है। यहां अकसर वन क्षेत्र से तेंदुए घुस आते हैं। सोमवार रात भी वन क्षेत्र से एक तेंदुआ रेलवे साइडिंग में घुस आया। जिसे देखकर कर्मचारी घबरा गए। हालांकि दूर खड़े रहकर कर्मचारियों ने बार बार टॉर्च की रोशनी तेंदुए के मुंह पर की जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।गौरतलब है कि नेपा मिल में माल परिवहन के लिए रेलवे लाइन अंदर तक बिछी है। साथ ही यह क्षेत्र वन से लगा हुआ है। इसके कारण अकसर तेंदुए यहां आ जाते हैं। इससे पहले भी कईं बार यहां तेंदुए दिखाई दिए थे, हालांकि उसने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।वन कटाई के कारण शहर की ओर कूच करते हैं वन्यप्राणीक्षेत्र में जंगल बढ़े पैमाने पर कट रहा है। इसके कारण अकसर वन्य प्राणी जंगल से शहर और गांवों में घुस जाते हैं। पूर्व में कईं बार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में तेंदुए के घुसने पर वन विभाग की टीम द्वारा उनका रेस्क्यू कर खंडवा के ओंकारेश्वर में छोड़ा गया था।पहले नेपानगर का वन क्षेत्र और ज्यादा घना हुआ करता था, लेकिन अब धीरे धीरे वन कटाई के कारण वन्यप्राणियों की संख्या भी कम होती जा रही है।