ब्रेकिंग
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले एक बड़े अंतरराजयीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का किया गया भांडाफोड़ भाटापारा शहर के आईपीएल बुकी दिल्ली में बैठकर करत... पंचायत सचिवों के धरना स्थल पहुंच विधायक इंद्र साव ने किया समर्थन मोदी की गारंटी से पीछे हट रही राज्य सरकार ::- इंद्र साव भाटापारा नगर पालिका में हुआ पीआईसी का गठन भाटापारा ग्रेन सिटी शाखा के प्रशान्त गाँधी मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध प्रान्तीय अध्यक्ष घोषित हुवे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की अपनी ही होर्डिंग हटाकर अभिनव पहल वाटर फिल्टर प्लांट का लिया जायज़ा भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ। भाटापारा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है,अब इस विश्वास को विकास कार्यों से पूरा करना... भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा शाखा नहर सहित विभिन्न सड़को और पुल पुलियों के लिए विधायक इन्द्र साव की मांग पर बजट में मिली स्वीकृति क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों क... शपथ ग्रहण कार्यक्रम:- भाटापारा में कल नगरी निकाय मंत्री अरुण साहू की उपस्थिति में अध्यक्ष ,पार्षद लेंगे शपथ

भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष

भाटापारा – प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा के पहले सम्मिलन में भाजपा पार्षद दिलीप छाबढिया निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। भाजपा ने पार्षद दल की बैठक में दिलीप छाबड़िया के नाम की घोषणा की। प्रथम सम्मिलन में पालिका की अपील समिति का गठन किया गया। इसमें दो भाजपा पार्षद शामिल है ।
नगर पालिका का प्रथम सम्मिलन 10.30 बजे से प्राधिकृत अधिकारी अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में शुरू हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम समय तक भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी दिलीप छाबढिया का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ।
नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद प्रक्रियाएं पूरी करते हुए अभिषेक गुप्ता ने दिलीप छाबड़िया को उपाध्यक्ष घोषित किया। सम्मिलन में उपस्थित पार्षदों ने दिलीप छाबढिया को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

*अपील समिति का भी हुआ गठन*

नगर पालिक के पहले सम्मिलन में अपील समिति का भी गठन किया गया। अपील समिति का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें भाजपा पार्षद सतीश साहू और लक्ष्मीकांत टंडन को अपील समिति का सदस्य बनाया गया है।

*कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी*

भाजपा ने पालिका में एक दशक बाद पूर्ण बहुमत हासिल किया है। पालिका में भाजपा के 24 पार्षद चुनाव जीते हैं। कांग्रेस के कुल 06 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा का बहुमत था। इसलिए कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा।
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा, भाजपा चुनाव पर्वेक्षक देवजी भाई पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे।