ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज 109 दिन से लगा रहे प्रतिदिन एक पौधा

भोपाल। भू-मंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) के खतरे से पृथ्वी को बचाने के लिए 109 दिन पहले शुरू हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पौधे रोपने का अभियान सतत जारी है। वे देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच रोज एक पौधा रोप रहे हैं। विशेष मौकों पर तीन-चार पौधे भी रोपे, जिन्हें संरक्षित भी किया जा रहा है।

अब तक 121 पौधे लगा चुके हैं मुख्यमंत्री

चौहान मंत्रालय, स्मार्ट सिटी पार्क सहित राजधानी में अलग-अलग स्थान, प्रदेश और प्रदेश के बाहर दौरों पर रहने के दौरान भी पौधारोपण किया। वे अब तक 121 पौधे रोप चुके हैं। अभियान की शुरूआत नर्मदा जयंती (19 फरवरी) पर अमरकंटक से हुई थी।

मुख्यमंत्री ने एक साल तक रोज पौधारोपण का लिया संकल्प 

मुख्यमंत्री ने वहां गुलबकावली और साल के पौधे रोपते हुए एक साल तक रोज पौधारोपण का संकल्प लिया था और यह प्रण कोरोनाकाल में भी पूरा किया। उन्होंने शुक्रवार को स्मार्ट पार्क में गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने ‘वृक्ष हैं तो हम हैं’ का नारा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- पेड़ लगाना पृथ्वी को बचाने का अभियान है

उनका मानना है पेड़ ही हमारे आक्सीजन प्लांट हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन (पांच मार्च) पर कहा था ‘पेड़ लगाना पृथ्वी को बचाने का अभियान है। यह अत्यंत पुनीत कार्य है। इस पवित्र सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए मैं निकल पड़ा हूं।’ साथ ही समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे इस अभियान में पूरा सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर जनता से कहा था वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें, यही उनके लिए सच्चा उपहार होगा। इसके बाद भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया था।

रोपे पौधे दांडी यात्रा के 150 साल पूरे होने पर निकाली गई यात्रा

गुजरात, बंगाल, केरल में भी रोपे पौधे दांडी यात्रा के 150 साल पूरे होने पर निकाली गई यात्रा के दौरान शिवराज ने गुजरात के भरूच, मनन आश्रम में आम के पौधे रोपे। चुनावी दौरे के समय पश्चिम बंगाल, असम, केरल में सप्तकर्णी, नारियल, नीम, बरगद, पीपल सहित अन्य पौधे रोपे। अंकुर अभियान पर्यावरण को शुद्घ बनाने के लिए प्रदेश में अंकुर अभियान शुरू किया गया। इसके तहत कोई भी पौधारोपण का फोटो ‘वायुदूत एप’ पर अपलोड कर पुरस्कार पा सकता है। 30 दिन पौधे को संरक्षित करने की शर्त है। इसके विजेताओं को ‘वृक्ष वीर’ और ‘वृक्ष वीरांगना’ के रूप में जाना जाएगा। उन्हें मुख्यमंत्री प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित करेंगे।