ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को दी स्वीकृति न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा ने धूमधाम से मनाया 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवरतन शर्मा ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही अमानक वर्मी खादभारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा विधानसभा सहित प्रदेश में व्याप्त ... भाटापारा पंचशील नगर में जिला बलौदाबाजार भाटापारा कि साइबर टीम, थाना भाटापारा शहर एवम् आबकारी विभाग बलोदाबजार की संयुक्त कार्यवाही लगभग 100 नग देशी मशा... भाटापारा विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर राधेश्याम शर्मा (फग्गा) ने विधानसभा चुनाव के लिए की दावेदारी पेश नगर में अपनी मिलनसारिता, स्नेह व धार्मिक, ... किसानो के हित में समर्पित सुशील शर्मा भूपेश सरकार की योजनाओ को धरातल पर क्रियान्वयन कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसानो के हितार्थ काम कृषि ऊपज मंडी कर रही है-गिरीश देवाँगन प्रदेश में सर्वे कराना भूपेश सरकार का क्रांतिकारी कदम-सुशील शर्मा छत्तीसगढ को देश का शिखर बनाना है – ओम माथुर भाजपा की जंगी आम सभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिला या निगम की बड़ी घोषणा की उम्मीद ध्वस्त,जनमानस में निराशा

लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा, दुष्कर्म का केस दर्ज

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके साथ लिव-इन में रहे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला एक निजी फर्म में नौकरी करती है। महिला ने शिकायत में बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान सहकर्मी अर्जुन मीना से उसकी दोस्ती हो गई थी। प्रेम प्रसंग शुरू होने पर दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान अर्जुन ने उसे शादी का भरोसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। महिला जब भी विधिवत शादी करने की बात करती तो अर्जुन कोई भी बहाना बनाकर टाल देता था।
पिछले कुछ दिनों से अर्जुन ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला ने कारण पूछा तो अर्जुन उसे छोड़कर अलग रहने चला गया। महिला ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि अर्जुन कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है। शिकायत के आधार पर अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बेटे की पीड़ा से दुखी दिव्यांग पिता ने फांसी लगाई
उधर, नजीराबाद थाना इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जांच में पता चला कि उसका बेटा आग में झुलस गया था। घटना के बाद से पिता काफी दुखी रहने लगा था। नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम हरीपुरा निवासी अमरसिंह पुत्र लालाराम बंजारा (40) ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। वह पोलियोग्रस्त था। उसका पुत्र उसकी देखभाल करता था। कुछ दिन पहले अमरसिंह के बेटे के पैर आग से झुलस गए थे। घटना के बाद बेटे की तकलीफ देखकर अमरसिंह काफी दुखी रहने लगा था। संभवत: इसी वजह से अमरसिंह ने इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।