ब्रेकिंग
भाटापारा में ब्राउन शुगर का कारोबारी गिरिफ़्तार,ड्रग्स विभाग निष्क्रिय,युवाओं का भविष्य अंधकार में ,गृह मंत्री त्यागपत्र देवे—सुशील शर्मा भाटापारा/सिमगा के शराब दुकानों में शराब ओवर रेट पर बिक्री की जा रही है-प्रशासन तत्काल बंद कराये-सुशील शर्मा युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा का द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- युवा ब्राह्मण समाज एवं मयूर परिवहन के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्र... विधायक ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की रखी मांग भाटापारा को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग - विधायक ... युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा के प्रथम आयोजन में ,श्री पावन धाम कामधेनु गौशाला मे गौ पूजन,वृक्षारोपण एवं प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए, विधायक बेहतर खेल सुविधा मेरी प्राथमिकता - इन्द्र साव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभुराम से प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की भाटापारा में राम भक्तों की टोलियों को किया सम्मानित भाटापारा शहर में आयोजित राम सप्ताह कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए समुचित यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था अपने 8 माह की नाकामी छुपाने प्रदेश सरकार विपक्ष के नेताओं को कर रही परेशान::-इंद्र साव बलौदा बाजार की घटना देश को शर्मसार करने वाली :-सत्यनारायण शर्म... नगर साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने विधायक इन्द्र साव को बांधी राखी

सरकार के बाद प्रदेश कार्यसमिति में भी सिंधिया समर्थकों को मिली तवज्जो

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल से सत्ता में भरपूर तवज्जो मिलने के बाद सिंधिया समर्थकों को संगठन में भी खासी तरजीह मिली है। बीते रोज घोषित की गई भाजपा की कार्यसमिति में चुनाव में हारे नेताओं को तो एडजस्ट किया ही गया है। साथ ही ऐसे नेताओं को भी जगह मिल गई है जो सिंधिया के काफी करीबी माने जाते हैं। ग्वालियर में मुन्नालाल गोयल को छोड़ लगभग सभी प्रमुख लोगों भाजपा में सम्मानजनक स्थान मिला है। वे इससे संतुष्ट भी हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक बड़ा तबका खिन्न है। पार्टी अनुशासन के चलते वह खुलकर बोल कुछ नहीं रहा।

पिछले साल 28 सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव में अंचल की 16 सीटों में से भाजपा ने नौ सीटें जीती थीं। इनमें से आठ सिंधिया समर्थक थे। सभी को सत्ता में सम्मानजनक पद दिए गए हैं। जो लोग इस चुनाव में हार गए तो उन्हें संगठन और निगम मंडलों में तरजीह देने के लिए 10 महीने से प्रयास चल रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां आरंभ हुई और मंगलवार को देर रात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी । कार्यसमिति में ग्वालियर से सिंधिया समर्थकों में पूर्व मंत्री इमरती देवी, रामवरण सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल को स्थान मिला, जबकि आशीष राठौर, किशन मुदगल, जवाहर सिंह रावत और रामवरण सिंह गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया।

जिला के बजाय सीधे प्रदेश स्तर पर मिली एंट्रीः शिवपुरी के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह बात सही है कि यह सभी लोग अब भाजपा के ही सदस्य हैं, एक ही परिवार का हिस्सा हैं। इन्हें भी अपने कद के अनुसार पद मिलने चाहिए, लेकिन शुरुआत जिला कार्यकारिणी से होना चाहिए थी। इनमें से अधिकांश नेता अभी भाजपा की रीति-नीति से ही वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इनमें से अधिकांश भाजपा की पंचनिष्ठा के बारे में ही नहीं बता पाएंगे।

भिंड-मुरैना में भी मिली तरजीहः मुरैना से प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व विधायक ऐदल सिंह कंसाना और राम नरेश शर्मा को कार्यसमिति में जगह मिली तो पूर्व विधायक गिर्राज दंडौतिया, रघुराज कंषाना, कमलेश जाटव, उर्मिला त्यागी, मनोज पाल सिंह यादव, राजेन्द्र मरैया को विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जोड़ा गया है। भिंड में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश दुबे, अमरीश शर्मा गुड्डू को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। दतिया और शिवपुरी में भी समानुपातिक स्थान दिया गया है।

वर्जन-

अब सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं। सभी को प्रदेश कार्यसमिति में योग्यता के अनुसार स्थान दिया गया है।कार्यकारिणी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। ग्वालियर को पर्याप्त स्थान दिया गया है। जिन लोगों को यहां स्थान नहीं मिला है पार्टी ने उनके लिए कुछ अलग सोचकर रखा होगा।

कमल माखीजानी, जिला अध्यक्ष भाजपा

वर्जन-

हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष जी ने हम पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का हर प्रयास प्रयास करेंगे। कार्यसमिति से सभी संतुष्ट हैं।

रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा