पश्चिम बंगाल में पहले चार दल, अब केवल नीला रंग आैर भगवा है
ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज ग्वालियर आए। उन्हाेंने पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहले से काफी बेहतर स्थिति में है। पहले वहां हमारा वाेट प्रतिशत केवल आठ था, इसके बाद हमने लाेकसभा चुनाव में 18 सीट हासिल की थी। इस बार विधानसभा चुनाव में हमारी सीटें पच्चीस गुना अधिक बढ़ी हैं। पहले पश्चिम बंगाल में चार प्रमुख दल हुआ करते थे, जिसमें कांग्रेस शामिल थी। अब वहां केवल नीला रंग आैर भगवा ही दिखाई देता है।
उन्हाेंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियें आ रहे हैं, महिलाआें के साथ दुष्कृत्य हाे रहे हैं आैर उनके खिलाफ प्रकरण तक दर्ज नहीं हाे रहे हैं। वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए, हालांकि वहां डेढ़ माह पहले ही सरकार काे जनमत मिला है, इसलिए यह उचित नहीं हाेगा। बढ़ती महंगाई पर उन्हाेंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व ग्लाेबल विलेज बन गया है। इसका मतलब यदि एक देश में किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे ताे इसका असर दूसरे देश पर भी हाेगा। इसी वजह से महंगाई बढ़ रही है। वहीं पेट्राेल डिजल पर मध्यप्रदेश में अधिक टैक्स के मुद्दे पर उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में यहां के मंत्रियाें काे राज्य शासन काे टैक्स कम करने का सुझाव देना चाहिए।
पूर्व मंत्री के निवास पर शाेक संवेदना प्रकट करने पहुंचेः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ग्वालियर प्रवास के दाैरान पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचे। यहां उन्हाेंने पवैया के पिता के निधन पर शाेक संवेदना प्रकट की। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी माैजूद थे।