ब्रेकिंग
भगवान राम की भव्य एवं विराट शोभायात्रा पर सुशील शर्मा ने अपने साथियों के साथ की पुष्प वर्षा, भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद लेकर , जमकर रामभक्तो क... भाटापारा में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, विधायक शिवरतन शर्मा भी डीजे की धुन पर थिरके भगवामय हुआ भाटापारा:रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर ... भाटापारा:रामनवमी पर सनातनी धर्म सेना एवं हिंदू संगठनों ने निकाली भगवान राम भव्य शोभायात्रा, हज़ारों लोग हुवे शामिल विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में उठाए प्रश्नो एवं विकाश कार्यों की मांगों को लेकर की पत्रकारवार्ता किसानो का धान प्रति एकड़ २०क्वींटल ख़रीदी करेगी भूपेश सरकार-सुशील शर्मा किसानो की हमदर्द भूपेश सरकार-सुशील शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर से ईडी निकली बाहर, आरपी सिंह को ईडी अपने साथ दफ्तर ले गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी, आरपी सिंह के घर सुबह ईडी छापा छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कांग्रेसी नेताओं घर में ईडी की रेड गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी के घर पर पड... नजूल शाखा का भाटापारा से बलौदाबाजार जाना दुर्भाग्यपूर्ण -आशीष जायसवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Google ने खास Doodle बनाकर दिया ये संदेश

नई दिल्ली। आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है और इस मौके को सेलिब्रेट करने के मामले में Google भी पीछे नहीं है। हर खास मौके पर महत्वपूर्ण दिन की तरह ही Google ने आज भी Doodle बनाया है। यह Doodle खासतौर पर महिलाओं के प्रति सम्मान जताने के लिए बनाया गया है और पूरी तरह नारी शक्ति को स​मर्पित है। इस Doodle के माध्यम से एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया गया है जिसमें समाज में महिलाओं को भूमिका को प्रदर्शित किया गया है।

बेहद खास है आज का Doodle

महिला दिवस के मौके पर बनाया गया Doodle वाकई बेहद ही खास है। इस Doodle के माध्यम से लेागों को यह बताने की कोशिश की गई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं और अपनी हर जिम्मेदारी के बेहद ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं। वीडियो से दिखाया गया है कि आज ऐसा कोई काम या क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाएं शामिल नहीं हैं। खास बात है कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अपना लोहा मनवाया है।

वीडियो में दिया खास मैसेज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Google ने Doodle पर कुछ सेकेंड का एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। इस छोटे से वीडियो में दुनियाभर की महान महिलाओं के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई है। इसमें एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला से लेकर इंजीनियर, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, पायलस और बिजनेसवुमन के बारे में दिखाया गया है। इन सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी भूमिका को बेहद ही मजबूत तरीके से निभाया है। आज महिलाएं केवल घर ही नहीं चला रहीं, बल्कि समान का नेतृत्व भी कर रही हैं।

हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट होता है महिला दिवस

हर साल आज ही के दिन यानि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं का कोई योगदान न हो।