इस महिला में लोगों को दिखी अक्षय कुमार की झलक, VIDEO देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। इनदिनों बादशाह के सॉन्ग ‘बावला’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। हर कोई इसा गाने पर रील बना रहा है। पर क्या आप जानते है कि इस गाने को गाने वाली महिलाएं कौन हैं, जिसके गाने पर बादशाह ने रैप बनाया है। तो चलिए हम आपको मिलवाते हैं इस गाने के ओरीजिनल सिंगर्स से।
महिला में दिखी अक्षय कुमार की झलक
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो महिलाएं बावला गाना नजर आ रहीं हैं। ऐसे बताया जा रहा है कि ये दोनों वहीं महिलाएं जिन्होंने बादशाह का गाना गाया है। हालांकि अब जो हम आपको ट्विस्ट बताने जा रहे हैं उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। गाना गाने वाली दोनों महिलाओं में से एक हूबहू अक्षय कुमार की तरह नजर आती हैं। ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए कंफ्यूज
दरअसल, गुलाबी सूट में गाने वाली महिला में लोगों को अक्षय कुमार की झलक देखने को मिली है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अक्षय कुमार को सूट पहना दिया जाए तो वो बिल्कुल इस महिला जैसे लगेंगे।
लोगों को भी यह भ्रम होने लगा कि कहीं अक्षय कुमार महिला के रूप में गाना तो नहीं गा रहे। लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि ये महिला सिर्फ अक्षय की तरह दिखती हैं, अक्षय हैं नहीं।
बेलबॉटम में नजर आएंगे अक्षय कुमार
आपको बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ को लेकर व्यस्त हैं। कोरोना महामारी के बाद ‘बेलबॉटम’ पहली फिल्म है जिसे थियेटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के गानों को यूट्यूब पर भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है।