गैलेंट्री अवार्ड 2021 से नवाजे जाएंगे MP के राहुल दत्ता, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा मेडल
इंदौर: 9 सितंबर 2020 को 32 असम राइफल्स के सुरक्षाबलों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन-के) के एक कैडर को मार गिराया था। हालांकि इसमें 32 असम राइफल्स (एआर) का एक अधिकारी मेजर राहुल दत्ता और उनके 3 जवानों का जंगल में ऑपरेशन के दौरान कैडर का आमना सामना हो गया था जिसमें मेजर राहुल दत्ता ने 15 साल से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त कैडर को मार गिराया गया था। उनके इसी साहस और पराक्रम के लिए इंडियन आर्मी ने सेना मेडल के लिए उनका नाम चयनित किया है। फरवरी 2022 में ईस्टर्न आर्मी कमांडर के द्वारा कोलकाता में सेना मेडल से मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले मेजर राहुल दत्ता को नवाजा जाएगा। ये सम्मान उन्हें उनके साहस, बहादुरी के लिए दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के मेजर ने देश में किया नाम रोशन
सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ 9 सितंबर 2020 की रात शुरू हुई थी। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकियों ने घात लगाकर सेना पर हमला किया। उस वक़्त आर्मी अफसर ने आमने – सामने की लड़ाई में कैडर को मार गिराया था। इंडियन आर्मी थल सेना ने गैलेंट्री अवार्ड 2021 की सूची जारी कर दी है। पूरे देश से 116 सैनिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए चयनित किया गया है जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले मेजर राहुल दत्ता का नाम भी शामिल।