ब्रेकिंग
भगवान राम की भव्य एवं विराट शोभायात्रा पर सुशील शर्मा ने अपने साथियों के साथ की पुष्प वर्षा, भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद लेकर , जमकर रामभक्तो क... भाटापारा में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, विधायक शिवरतन शर्मा भी डीजे की धुन पर थिरके भगवामय हुआ भाटापारा:रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर ... भाटापारा:रामनवमी पर सनातनी धर्म सेना एवं हिंदू संगठनों ने निकाली भगवान राम भव्य शोभायात्रा, हज़ारों लोग हुवे शामिल विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में उठाए प्रश्नो एवं विकाश कार्यों की मांगों को लेकर की पत्रकारवार्ता किसानो का धान प्रति एकड़ २०क्वींटल ख़रीदी करेगी भूपेश सरकार-सुशील शर्मा किसानो की हमदर्द भूपेश सरकार-सुशील शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर से ईडी निकली बाहर, आरपी सिंह को ईडी अपने साथ दफ्तर ले गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी, आरपी सिंह के घर सुबह ईडी छापा छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कांग्रेसी नेताओं घर में ईडी की रेड गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, विनोद तिवारी के घर पर पड... नजूल शाखा का भाटापारा से बलौदाबाजार जाना दुर्भाग्यपूर्ण -आशीष जायसवाल

वार्ड 36 में पांच लाख की लागत से व्यायाम शाला का होगा निर्माण, महापौर ने किया भूमिपूजन

बिलासपुर।नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड 36 बसंत भाई पटेल नगर (कतियापारा) में मंगलवार को जय मां अंबे लहरी व्यामशाला में कक्ष निर्माण के लिए महापौर रामशरण यादव ने भूमिपूजन किया। इस दौरान नगर निगम सभापति श्ोख नजीरुद्दीन, स्थानीय पार्षद के साथ क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में व्यायाम शाला का जल्द से जल्द बनाने का निर्णय लिया गया।

मालूम हो कि इसके लिए पांच लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। क्षेत्र में व्यायामशाला में भवन बनने की पुरानी मांग पूरा होने से नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जब वे इस वार्ड में आया था तब यहां के युवाओं ने उनसे व्यायाम शाला के लिए मांग की थी। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया था कि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।

लेकिन इसके खुल जाने से वे नशे की लत छोड़कर अपने शरीर पर ध्यान देकर स्वास्थ्य शरीर का निर्माण करेंगे। इसके बाद युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए उनके लिए जल्द ही व्यामशाला में नया कक्ष का स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहा। इसी का नतीजा है कि आज इसके लिए पांच लाख स्वीकृत होने के बाद भूमिपूजन किया गया है।

अब जल्द ही यहां के युवा वर्ग को जिम की सुविधा मिलने लगेगी। सौगत मिलने पर वहां के नागरिकों के द्बारा विधिवत पूजा अर्चना भी की गई। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद प्रियंका यादव, बंधु मौर्य, जोन कमिश्नर डी.के. शर्मा, सोमशेखर सहायक अभियंता, भूषण पैकरा उप अभियंता आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।