दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने बढ़ाई धाराएं
इंदौर: उज्जैन जिले के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किल बढ़ गई है। इंदौर के महिला थाने में 376 , 376 ( 2 ) ( द ), 294 , 506 के मामले दर्ज किए गए हैं। करण मोरवाल दुष्कर्म के मामले में पहले ही फरार चल रहा है। करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस ने 5,000 रुपय का इनाम की घोषणा भी कर रखी है।
अगर आरोपी करण मोरवाल दी गई तारीख 28,09,2021पर न्यायालय में पेश नहीं होगा तो आरोपी के नाम की सभी संपत्ति पर कुर्क करने का नोटिस लगाया जाएगा जिसके बाद संपत्ति कुर्क भी की जाएगी, माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है।