ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितंबर को जबलपुर आएंगे

जबलपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नगर आगमन पांच सितंबर को होगा। वे यहां आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोकसभा के मुख्य सचेतक व सांसद राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जबलपुर आगमन प्रस्तावित है। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शीघ्र ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

प्रशासन, पुलिस अलर्ट: केंद्रीय गृहमंत्री के नगर आगमन की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस ने अपने स्तर पर जहां अंदरूनी तैयारी शुरू कर दी है वहीं जिला प्रशासन ने भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दिशा में किए जा रहे कार्यों के बीच गृहमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम भी व्यवस्थाओं में जुट गया है। गृहमंत्री के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी जा रही है।

भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक शुरू : नवगठित भाजपा की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक गुरुवार को सुबह 11:30 बजे रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय आयोजित की जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जिले के प्रभारी रीवा के पूर्व महापौर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में उद्घाटन सत्र के बाद तीन सत्र होंगे जिन्हें वक्ता संबोधित करेंगे। जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री शामिल हैं। विदित हो कि भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी के बाद यह पहली बैठक है। जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक के 28 अगस्त को प्रस्तावित जनआशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नगर आगमन की रूपरेखा व व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।