ब्रेकिंग
भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 30 नामो वाली सूची जारी, 8 विधायकों का टिकट कटा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने की 64 नाम की घोषणा, भाजपा की वायरल हुई सूची सच साबित हुई

रायपुर और बिरगांव नगर निगम के जोन कार्यालयों का भाजपा ने किया घेराव

रायपुर: संपत्ति कर आधा करने और 24 घंटा वार्ड के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, विकास के अधूरे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर में रायपुर और बिरगांव नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों का भाजपा ने घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि ढाई साल में रायपुर शहर और बिरगांव की जनता के लिए किया क्या? इस शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है।

स्वास्थ्य विफलता के कारण डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में है। इसके रोकथाम के उपाय किए जाएं। जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और वार्डों में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करें। कांग्रेस सरकार ने संपत्ति कर आधा करने का वादा किया था, लेकिन आज घर-घर पटवारियों से नाप कराने के साथ संपत्ति कर में इजाफा कर रही है। बिरगांव नगर निगम में जब से महापौर का कार्यकाल समाप्त हुआ है, तब से विकास के सारे कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।

वही, बिरगांव नगर निगम के नागरिकों को आधारभूत बिजली, पानी और नाली की सुविधा देने में भी प्रशासक असफल रहे हैं। राठी ने कहा कि कांग्रेस ने जिन वादों को लेकर प्रदेश एवं नगर निगम में सरकार बनाई हैं, उसमें से किसी भी वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है। संपत्ति कर और बिजली बिल आधा करने की बजाय उसे बढ़ा कर गरीबो को अंधेरे में रखने, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है।

निराश्रित पेंशन का लाभ भी क्षेत्र की जनता को नहीं मिल रहा है। बिरगांव नगर निगम प्रशासक का घेराव में पूर्व महापौर अंबिका यदु,प्रभारी लीलाधर चंद्राकर, राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, महामंत्री योगेश साहू ,टीकाराम साहू, श्रीमती पद्मा चंद्राकर,जब्बार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।