ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पूर्व CM कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार आज, CM योगी सहित कई VVIP-VIP होंगे शामिल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम आज उनके गृहक्षेत्र अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई राज्य के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

CM योगी सहित कई VVIP और VIP होंगे शामिल
कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री बलजीत सिंह औलख, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, राज्यसभा से सांसद ओम प्रकाश माथुर, अलीगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, सेवा प्रमुख धनीराम, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सह संगठन मंत्री कर्मवीर के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रशासन के मुताबिक, कुछ अति विशिष्ट व्यक्ति धनीपुर हवाई पट्टी पर विशेष विमान/ हेलीकॉप्टर से आएंगे। जबकि कुछ सड़क मार्ग से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। इसके अलावा, अतरौली में भी हेलीपैड बनाया गया है, वहां पर कुछ वीवीआईपी हेलीकाप्टर से आएंगे।

तैयारियों में जुटे हैं 1400 हलवाई
कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार के लिए 1400 हलवाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। देशी घी से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। राजस्थानी लड्‌डू से लेकर विभिन्न तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इसके लिए यूपी, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों की हलवाइयों की टीम जुटी हुई है। प्रशासन की निगरानी में सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।