ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

वनराज-काव्या का सीजलिंग डांस वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन, दोनें यूं खंभे से लिपटकर रोमांस करते आए नजर संसेशन

नई दिल्ली। इन दिनों टीवी सीरिलय ‘अनुपमा’ दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ हैं। हर दिन शो में आने वाले ट्विस्ट फैंस को बांधे रखते हैं। वहीं टीआरपी के मामले में ये शो कई दूसरे शोज को भी पीछे छोड़ रहा है। इस शो की अनुपमा की लाइफ में जल्द ही कई नए बदलाव आने वाले हैं। शो में अनुज कपाड़िया की एंट्री को देखकर अब ऐसा लग रहा है कि अनुपमा की लाइफ में काफी कुछ अच्छा होने वाला है। दोनों की मुलाकात रीयूनियन पार्टी में होने वाली है। इस पार्टी के दौरान काव्या यानी मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे यानी वनराज का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में दोनों का डांस फैंस बीच चर्चा में बना हुआ है।

काव्या और वनराज का सीजलिंग डांस वीडियो

रीयूनियन पार्टी में काव्या और सुधांशु भी पहुंचने वाले हैं। इस दौरान दोनों काफी धमाल मचाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि काव्या यानी मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे यानी वनराज रोमांस करते न​जर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। पार्टी में जहां काव्या ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं तो वहीं वनराज भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का स्टाइल बस देखते ही बन रहा है। दोनों इस दौरान खंभे से लिपटकर डांस करते दिख रहे हैं।

ये है रील वीडियो

आपको बता दें कि काव्या और वनराज का ये वीडियो शो का हिस्सा नहीं है। हां, ये वीडियो शूट के दौरान जरुर बनाया गया है,

लेकिन ये रील वीडियो है। इस वीडियो को मदालसा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार दोनों के डांस और केमिस्ट्री की जमकर तारफी कर रहे हैं। अबतक इसे 19 हजार बार देखा जा चुका है।