ब्रेकिंग
Breaking News :-भाजपा ने अपने सारे विधायकों को रायपुर बुलाया :cm की रेस में सबसे आगे तीन नाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेता... विधानसभा चुनाव:- मतदाता मौन, प्रशासन मतगणना को लेकर मुस्तैद, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनरव्हील क्लब ने निकाली महिला कार रैली

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर ह्वील क्लब आफ दुर्ग की ओर से एक अनोखी महिला कार रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम दुर्ग से मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में 50 कार में 150 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली भिलाई के जुनवारी स्थित सूर्यामाल में पहुंच संपंन हुईं अध्यक्षता दुर्ग की अध्यक्ष अदिति बहादुर ने किया। विधायक देवेंद्र यादव, प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पर्यवेक्षक अपराध भारती, यातायात प्रभारी ने रैली को संयुक्त किया और महिला सदस्यों का समर्थन किया। क्लब की सचिव भावना जोतवानी हैं, संयुक्त सचिव निमिषा सिंह ने जूम और तकनीकी का प्रबंधन किया। पारुल जायसवाल, दीपाली कोठारी, मीनल जैन, मांडवी गुप्ता, लता सिंह, रश्मि जैन आदि थी

गायिका पूर्वा श्रीवास्तव का न्यायाधीश ने किया सम्मान

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग तथा अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा महिला दिवस पर गायिका पूर्वा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पूर्वा श्रीवास्तव ने गायन के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीत चुकी है, इनका प्रदर्शन देश के जाने माने संगीतकार, आनंद मिलिंद भजन सम्राट अनूप जलोटा तथा गायिका पूर्णिमा के समक्ष हो चुका है, सभी ने संगीत में मेहनत कर आगे मुकाम हासिल करने प्रेरित किया है। पूर्व के पिता इनके पिता यशवंत श्रीवास्तव पुलिस चौकी पदमनाभपुर में सहायक उपनिरीक्षक है। पूर्व की इस उपलब्धि पर आईजी, एसपी समेत सभी अधिकारियों ने हर्ष जताया है

आत्मनिर्भर भारत अभियान में जुड़े महिलाएं

लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की महिला इकाई द्वारा समर्थित एवं सूक्ष्म तथा लघु उद्योग मंत्रालय निर्देशक कार्यालय रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से भिलाई महिला कालेज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की महिला इकाई अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही तथा एमएसएमई कार्यालय के उप निर्देशक लोकेश, परगनिहा तथा भिलाई महिला कालेज के उधा पदस्थ पदाधिकारी एवं अन्य महिला कर्मियों ने भाग लिया। लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई की अध्यक्ष ने भारत सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया तथा लघु उद्योग भारती की ओर से महिला उद्यमियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी अवसर पर तूलिका पांडे, डा. सीपी दुबे,लोकेश परगनिहा ने भी महिला उद्यमिता एवं भारत सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

लुटेरे को पकड़वाने वाली महिला का पुलिस ने किया सम्मान

घर में घुसे लुटेरे और उसके साथियों को गिरफ्तार करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला का सीएसपी ने सम्मान किया है। शिकायतकर्ता चमेली वर्मा का छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर व जामुल टीआइ विशाल सोन ने सम्मान किया। शिकायतकर्ता के शोर मचाए जाने के बाद ही आरोपित पकड़े जा सके थे।