ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

माकन को भगत ने किया रिसीव, होटल में मिले सिंहदेव और सीएम बघेल संग किया लंच

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मंत्री अजय माकन के छत्तीसगढ़ दौरे में कांग्रेस ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। माकन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे। वहीं शुक्रवार सुबह मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनसे होटल में मुलाकात की। सिंहदेव और माकन के बीच करीब एक घंटे चर्चा हुई। माकन ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।

हालांकि, सीएम बघेल ने पत्रकारवार्ता में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और पूरे समय माकन के बगल में चुप बैठे रहे। राजीव भवन से माकन मुख्यमंत्री बघेल के साथ सीएम हाउस गए। वहां उन्होंने लंच किया। कांग्रेस के आला नेताओं की मानें तो लंच के दौरान माकन को छत्तीसगढ़ी सब्जी मूनगा बड़ी खिलाया गया। इस दौरान बकायदा माकन ने मुख्यमंत्री से मुनगा के बारे में पूछा और उसे कैसे खाया जाता है, यह भी जानकारी ली।

राजनीतिक चर्चा के बाद माकन दिल्ली रवाना होने के लिए सीएम हाउस से निकले। मकान की फ्लाइट शाम चार बजे थी, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वे एयरपोर्ट पर आठ बजे तक रुके रहे। माकन को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कवासी लखमा गए थे।

राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं से की चर्चा

माकन ने राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। प्रदेश पदाधिकारियों और निगम मंडल के अध्यक्ष ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कामकाज और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, चंद्रशेखर शुक्ला, रवि घोष, महेंद्र छाबड़ा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुशील शुक्ला और संचार विभाग के सदस्य मौजूद थे।