ब्रेकिंग
Breaking News :-भाजपा ने अपने सारे विधायकों को रायपुर बुलाया :cm की रेस में सबसे आगे तीन नाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेता... विधानसभा चुनाव:- मतदाता मौन, प्रशासन मतगणना को लेकर मुस्तैद, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि...

सतना पहुंचे मुख्यमंत्री, विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना पहुंच गए हैं। वे यहां रैगांव विधानसभा क्षेत्र में जनदर्शन कार्यक्रम, सभा और शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही उन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घरों और क्षेत्रों से ही उठा लिया और उन्हें पुलिस वाहन में गिरफ्तार कर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में कई गई घोषणाओं के अमल न होने पर सवाल करने व काले झंडे दिखाने जाने वाले किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री नीरज सिंह भाद को सिविल लाइन थाना पुलिस ने ग्राम भाद स्थित उनके निज निवास के अंदर से ही सुबह उठा लिया वहीं यूथ कांग्रेस के विकेश सिंह व एनएसयूआइ के गौरव सिंह को कोलगवां पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया जो कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जाने वाले थे।

हैलीपेड जा रहे थे यूथ कांग्रेसी हुए गिरफ्तार : सतना के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत वेंकटेश्वर मंदिर के पास यूथ कांग्रेस के राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का घेराव करने हेलिपैड जा रहे थे।

रात भर पुलिस ने जुटाई जानकारी : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सतना पुलिस रात भर उन नेताओं की जानकारी लेती रही जिन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विरोध का ऐलान किया था। इसके अलावा विरोध करने वाले संभावित नेताओं की भी खैर खबर ली गई। पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेताओं को रात से ही ट्रेस किया जाने लगा था, और सुबह होते ही उनके घरों से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ताकि वे विरोध करने सड़क पर निकल ही ना पाए और अपने समर्थकों को एकजुट ना कर पाएं।

ऐसा है मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम :

1.00 – जनदर्शन ग्राम द्वारी, बिलौंधा, पिपरी, देवरी

2.00 – जनदर्शन ग्राम आमा, नौनगरा, पनगरा

3.00 – जनदर्शन ग्राम रौंड, नारायणपुर

3.45 – सिंहपुर पहुंचेंगे, लोकार्पण शिलान्यास एवं आम सभा संबोधन : ग्राम पंचायत सिंहपुर

5.00: – प्रस्थान हैलिकाप्टर द्वारा सिंहपुर से सतना हवाई पट्टी

5.25 – सतना हवाई पट्टी पहुंचेंगे 17.35 सतना से भोपाल के लिए प्रस्थान