चार घंटे बिजली बंद, घरों में छाया अंधेरा
बिलासपुर। शनिवार की रात हुई बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। यह पहली बार नहीं है, जब बारिश के कारण बिजली की समस्या आई। हमेशा का यही रोना है। इस व्यवस्था को बिजली वितरण कंपनी सालभर बाद में सुधार नहीं कर सकी। इसके चलते शहरवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है
मंगला, कुदुदंड, नेहरू नगर, जेपी विहार, सदर बाजार, गोल बाजार समेत कई क्षेत्रों में रात 12 बजे तक बिजली बंद रही। एक बारिश से ऊपर से अंधेरा होने के कारण लोगों का हाल- बेहाल था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब उन्होंने बिजली बंद की सूचना देनी चाही तो बड़ी मुश्किल से फ्यूज काल सेंटर का काल लगा। शिकायत करने के बाद यह कह दिया गया कि बारिश थमने के बाद ही सुधार हो गया पाएगा। लिहाजा लोगों को बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा।
रात आठ बजे से बंद बिजली की सप्लाई रात 12 बजे के बाद सुचारू हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई जिनके घरों में छोटे बच्चे हैं। एक तो अंधेरा और कीड़े- मकोड़े का खतरा देखकर नींद भी नहीं आ रही थी। बिजली वितरण कंपनी की लचर व्यवस्था अप्रैल से इसी तरह है। हालांकि पहले तो वह मरम्मत नहीं होने का बहाना बनाते हैं। इसके लिए उन्होंने चार से पांच घंटे बिजली बंद कर मरम्मत भी की।
लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा सकता है कि आगे भी इसी तरह की दिक्कत होगी। त्योहारी सीजन में खासकर दीपावली के समय में बिजली की खपत बढ़ जाती है। इस दौरान बिजली बंद के साथ- साथ लो- वोल्टेज की समस्या भी रहेगी। इसे लेकर कंपनी के पास कोई बड़ी योजना भी फिलहाल नहीं है।