ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

थोड़ी देर में गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री की रेस में नितिन पटेल समेत कई नाम

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सीएम के नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। थोड़ी देर में गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी गांधीनगर में भाजपा कार्यालय में हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी हैं। इसके अलवा भाजपा विधायक दल की बैठक में विजय रूपाणी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद हैं। इससे पहले दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के अन्य नेताओं से राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की।

गुजरात पहुंचकर तोमर ने कहा, ‘विजय रूपाणी जी के इस्तीफे के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये विषय हमारे सामाने हैं। हम आज प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोगों से चर्चा करेंगे।’ विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए विधायक दल की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

विधायक दल की बैठक में नए नाम की घोषणा

कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में रूपाणी के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

रूपाणी के बाद इन नामों पर चर्चा

विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलवा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पूर्व गृह राज्यमंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

तीन महीने में बदले तीन राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा ने तीन महीनों के भीतर तीन राज्यों के मुख्यमंत्री बदल चुकी है। कर्नाटक में भाजपा बीएस येदियुरप्पा की जगह पर बासवराज बोम्मई को लेकर आई। वहीं, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया और फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीरथ सिंह रावत ने दो जुलाई, जबकि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपना इस्तीफा दिया था।