ब्रेकिंग
भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 30 नामो वाली सूची जारी, 8 विधायकों का टिकट कटा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने की 64 नाम की घोषणा, भाजपा की वायरल हुई सूची सच साबित हुई

आर्थिक राजधानी में बढ़ रहे अपराध! इंदौर मे बदमाशों ने पुलिस को मारी चाकू,2 जवान घायल, आरोपी फरार

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आम जनता तो छोड़िए पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जहां एक ओर SP और 600 से ज्यादा जवानों, अधिकारियों का मार्च पूरे इंदौर की सड़कों पर था, लेकिन कुछ देर बाद रात में इंदौर में नशे धुत बदमाश ने चेकिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों को चाकू मार दिए। दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंदौर शहर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर कहा जाता है। लेकिन यहां जनता तो ठीक अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही, इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि बदमाशों में खाकी का कोई खौफ ही नहीं है। इसकी बानगी राऊ के IIM कॉलेज टीही फाटे पर रविवार रात देखने को मिली। यहां एक हेड कांस्टेबल वाहन चेकिंग कर रहे थे। तब एक युवक ने पुलिस को सूचना दी, कि इस युवक के पास हथियार नुमा चीज़ है। पुलिस ने बदमाश को रोका और तलाशी ले रहा था। तभी उसने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। दूसरे कांस्टेबल ने पीछा कर उसे दबोचा तो उस पर भी हमला किया और फरार हो गया। यह सारा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब शाम से रात तक दोनों एसपी सहित पूरा पुलिस फोर्स सड़कों और चौराहों पर चेकिंग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक इंदौर के राऊ थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन और कांस्टेबल अजय सिंह चेकिंग कर रहे थे। एक रेस्त्रां संचालक से उन्हें एक संदेही बदमाश के घूमने की जानकारी मिली। वे दोनों बदमाश के पास पहुंचे तो वह भागने लगा। हेड कांस्टेबल अमीन ने दबोचा तो बदमाश ने चाकूनुमा नुकीले हथियार से उनके पेट में वार कर दिया। इसके बाद पकड़ से छूटकर भागने लगा। कांस्टेबल अजय सिंह ने उसे दबोचा तो बदमाश उस पर भी वार कर पास में मक्के के खेत में छुप गया। पुलिस ने देर रात बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे खेत को घेर लिया। देर रात तक बदमाश की सर्चिंग जारी रही। हालांकि बड़ी-घनी झाड़ियां होने से पुलिस को अंधेरे में वह नहीं दिखा। हेड कांस्टेबल को चोइथराम हॉस्पिटल ले जाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।