ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पीएम मोदी बोले- निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा यूपी डिफेंस कारिडोर

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करने के साथ ही उनकी कमी को काफी महमूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह से परिचित कराने के साथ ही अलीगढ़ की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य की काफी प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना तो बड़ी संख्या में निवेशक आने लगे। जिससे कि देश का गौरव बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव हों, या फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह हों। आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसी कोशिशों को और गति दी गई है। साथियों आज देश के हर युवा को जो बड़े सपने देख रहा है, उसे राजा के बारे में अवश्य. पढऩा चाहिए। जानना चाहिए। राजा की कुछ भी कर गुजरने की जीवटता हमें सीख देती है। आजादी के लिए देश के कौनेृकौने गए। विदेश भी गए। जीजान से जुटे रहे। जीवन भर काम करते रहे

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं से कहूंगा कि जब भी उन्हेंं कोई लक्ष्य. कठिन लगे, कुछ मुश्किलें नजर आएं। तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को जरूर याद कर लेना। राजा जिस तरह एक लक्ष्य लेकर भारत की आजादी के लिए जुटे रहे, वह आज भी हम सबको प्रेरणा देता है। आज जब आपसे बात कर रहा हंं, तो मुझे एक और सेनानीी गुजरात के सपूत श्याम जी का स्मरण हो रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध के समय राजा श्याम जी व लाला हरदयाल से मिलने यूरोप गए। उसका परिणाम हमें, अफगानिस्तान में भारत की पहली निर्वाचित सरकार के रूप मे देखने को मिला। जब मैं गुजरात का सीएंंम था, तो मुझे श्याम जी की अस्थियों को भारत लाने में सफलता मिली। उनके अस्थि कलश हमें मां भारती के लिए जीने की प्रेरणा देते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं राजा महेंद्र प्रताप जैसे के नाम पर बन रही यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है। साथियों,. राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े, उन्होंने भारत के विकास की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने वृदावन में आधुनिक टेक्निकल कालेज अपने संसाधन से बनवाया। एएमयू को बड़ी जमीन दी। आज 21 वीं सदी का भारत शिक्षा व कौशल के नए दौर की ओर बढ़ चला है, तब मां भारती के ऐसे अमर सपूत के नाम पर विवि का निमाण हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे विचार को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई। यह विवि आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र तो बनेगा ही, इसके साथ ही देश में डिफेंस से जुड़ी पढ़ाई और डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग से जुड़ी टेक्नालाजी व मैनपावर बनाने का सेंटर भी बनेगा। इस विवि मे पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ही नहीं, दुनिया भी देख रही है, कि रायफल से लेकर लड़ाकू विमान युद्धपोत। यह सब भारत में ही बनाने का अभियान चल रहा है। भारत दुनिया के बड़े डिफेंस इंपोर्टर की छवि छवि से बाहर निकलकर दुनिया में एक्सपोर्टर के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस बात के लिए उत्तर प्रदेश के सासंद के नाते मुझे गर्व है। डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड में दर्जनों कंपनियों अब हथियार बनाने वाली है। यहां छोटे हथियार ड्रोन आदि बनाए जाएंगे। नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। यह अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्र को नई पहचान देगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक लोग अपने घर की, अपनी दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के भरोसे रहते थे। क्योंकि अलीगढ़ का ताला अगर लगा होता था, तो लोग निश्चिंत हो जाते थे। 55-60 साल पुरानी बात है, हम बच्चे थे। तो अलीगढ़ से ताले के सेल्समैन थे, वह हर तीन महीने में हमारे गांव आते थे। वह ताला रख जाते थे, तीन महीने बाद पैमेंट ले जाते थे। चार-छह दिन हमारे गांव में रुकते थे। जो पैसे वसूलकर लाते थे, वह मेरे पिता के पास रख जाते थे। गांव छोड़़कर जाते थे, वह पिता जी से ले जाते थे। हम तो सीतापुर व अलीगढ़ शहर सुनते थे। कल तक जो अलीगढ़ दुकानों की रक्षा करता था, अब 21 वीं सदी में देश की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा। यहां ऐसे आयुध बनेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत सरकार ने तालों व हार्डडवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया है। इसे उद्योगों व एसएमएसई को विशेष लाभ होगा अगले कुछ सालों में 900 निवेश होगा। यूपी डिफेंस कारिडोर बड़े निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है यह तब होता है, जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी।

अलीगढ़ में पीएम मोदी का स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल

उत्तर प्रदेश को नायाब तोहफा देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वागत में अपने संबोधन की शुरुआत वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां आए भारी संख्या में लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज राधा अष्ठमी है। यह ब्रज का खास त्योहार है। आज देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी आर्शीवाद देने के लिए ब्रज क्षेत्र में आएं है। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है।

इस समय में देश को जीवन व अन्य काम को सुचारू रखने का कार्य रहा हो। कोरोना से बचाने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन को 75 करोड़ लोगों को लाभ दिया गया। पीएम मोदी के कोरोना में कार्य पूरी दुनिया मे मिशाल बन गया है। सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में 2017 में भाजपा की सरकार बनी। में पीएम ने प्रदेश के पहले इन्वेस्टर्स समिट का। शुरुआत की आज उसी का परिणाम है। हम इतने आगे हैं। करोड़ों का निवेश हुआ है। लोगों को रोजगार मिलेंगे। उस समय पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा दिया था। अब पीएम इसके कार्य के लिए स्वयं यहां आएं हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भी बहुत काम हुए।

सीएम ने कहा कि आजादी में देश का मार्गदर्शन करने वाले राजा महेंद्र प्रताप को पश्चिमी यूपी में कोई याद नहीं करता। अब राजा के संम्मान में राजा महेंद्र प्रताप विश्व विघालय की सौगात मिल रही है ।राधा अष्ठमी के मौके पर डिफेंस कॉरिडोर व विश्वविद्यालय सोने पर सुहागा है। सहारनपुर में भी एक विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। ओलंपिक में भी भारतयी खिलाडियों ने बेहतर कार्य किया है अब मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बन रहा है। यह मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा। प्रयागराज में भी एक विश्वविद्यालय बन रहा है। नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2013 में जो मंत्र दिया था कि सबका साथ ओर सबका विकास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है । 2017 से पहले गन्ना किसानों का भुगतान तक नहीं हुआ। 2017 के बाद इससे ज्यादा भुगतान हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी चीनी मिल अनवरत चलती रहीं।

डिप्टी सीएम ने कहा-आज गौरव का दिन

इससे पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज यह गौरव का दिन है, पीएम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट देने आए हैं। आज का दिन पूरी पश्चिमी यूपी के लिए खास दिन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब नकल नहीं, अक्ल से छात्रों के जीवन संवर रहा है। यूपी सरकार नकल विहीन परीक्षा करा रही है। पाठ्यक्रम बदला गया है। रोजगार परख कोर्स शामिल किए गए।

प्रदेश में अब नई यूनिवर्सिटी बन रही है। दस पर काम चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज हिंदी दिवस है। हिंदी क्षेत्र के नए पाठ्यक्रम शामिल किए गए। संस्कृति क्षेत्र में भी बदलवा हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नकल विहीन परीक्षा हमेशा से ही हमारी प्राथमिकता रहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कल्याण सिंह की भूमि है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बड़ा प्रोजेक्ट है। डिफेंस कारीडोर से भी विकास होगा। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार भी मिलेंगे।

राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे।

लगेगा चुनावी माहौल का अंदाजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल का भी अंदाजा लगेगा। चुनावी रंग में पीएम मोदी विकास के साथ ही दिख सकते हैं। वह अलीगढ़ की भूमि से पांचवी बार जनता को संबोधित करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी का जाट बहुल क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले अलीगढ़ में पीएम मोदी तीन बार तो नुमाइश मैदान में आए थे।

विश्वविद्यालय की नई डिजाइन तैयार, दो वर्ष में होगा निर्माण

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन की नई डिजाइन तैयार हो गई है। इसे अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देखकर संतुष्टि जताई। पूर्व में तैयार की गई डिजाइन उन्हेंं ठीक नहीं लगी थी। उन्होंने महल की तरह बनाने के निर्देश दिए थे। नई डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने नोएडा की एक एजेंसी से बनवाई है। इसे उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने सीएम को दिखाया। विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार विशाल होगा। अंदर जाने वाला रास्ते के दोनों ओर हरियाली होगी। मुख्य द्वार पर नक्काशी रहेगी। इस विश्वविद्यालय की घोषणा 2017 में इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी। देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप के नाम कोई इमारत व स्मारक न होने के चलते उनके नाम से विश्वविद्यालय का नाम रखा गया।

राज्य विश्वविद्यालय : एक नजर

  • -शिलान्यास समारोह के दौरान राज्य विश्वविद्यालय को लेकर बनी तीन मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी।
  • -94 एकड़ जमीन पर लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में होगा निर्माण।
  • -101 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है प्रदेश सरकार।
  • -2023 तक इसका निर्माण पूरा होना है।
  • -400 के करीब महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।

डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड

  • -डिफेंस कारिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री का भी संबोधन होगा।
  • -1000 एकड़ में खैर रोड पर अंडला में विकसित होगा कारिडोर।
  • -चार साल पहले केन्द्र सरकार ने अलीगढ़ समेत सूबे के छह शहरों में कारिडोर विकसित करने की घोषणा की थी।
  • -100 हेक्टेअर जमीन का अब तक हो चुका है अधिग्रहण, यूपीडा को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।
  • – छह हजार करोड़ का यहां पर निवेश होने की संभावना है। इसमें रक्षा हथियारों से जुड़े कलपुर्जे तैयार किए जाएंगे।