ब्रेकिंग
भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 30 नामो वाली सूची जारी, 8 विधायकों का टिकट कटा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने की 64 नाम की घोषणा, भाजपा की वायरल हुई सूची सच साबित हुई

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, चंडीगढ़ पहुंची CID की टीम

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। CID की टीम आज  परमबीर सिंह को गैर जमानती वारंट का नोटिस देने के लिए चंडीगढ़ पहुंची, लेकिन परमबीर  CID के अधिकारियों के हाथ नहीं लगे। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस साल मार्च में न्यायमूर्ति कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। खबर के मुताबित आयोग ने परमबीर सिंह को अपने सामने पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया था, लेकिन परमबीर एक बार भी पेश नही हुए।  इसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

Bombay HC से परमबीर सिंह को बड़ा झटका
इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को गुरुवार को झटका देते हुए उनकी ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ दो प्रारंभिक जांच को रद्द करने के लिए अदालत की मंजूरी मांगी गई थी। याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश न्यायमूर्ति संभाजी शिंदे और न्यायमूर्ति निजामुदीन जमादार की युगलपीठ ने याचिका को असमर्थनीय बताया और सिंह को एक उपयुक्त मंच से संपर्क करने की सलाह दी।