ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

विजय वर्ष मशाल यात्रा पहुंची महू सैन्य क्षेत्र, सैन्य अधिकारियों ने किया मशाल का स्वागत

इंदौर:1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने पर देशभर में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। भारतीय सेना ने विजय मशाल यात्रा का शुभारंभ किया है। यह विजय मशाल यात्रा नागपुर से इंदौर के सैन्य छावनी क्षेत्र महू पहुंची। विजय मशाल यात्रा का सैन्य छावनी में भव्य स्वागत किया गया। विजय मशाल यात्रा में सेना के जवान और एनसीसी कैडेट शामिल हुए।

विजय मशाल यात्रा के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए यह स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा सैन्य अधिकारियों और जवानों द्वारा पूरे महू शहर में निकाली गई। इसके बाद मशाल यात्रा सैन्य ऑडिटोरियम पहुंची। जहां इस मशाल को फूलों से सजाया गया।
खास बात यह रही कि इस यात्रा में 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान मेजर रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल शेर अमर सिंह भी शामिल हुए। यहां उनका सैन्य अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को यह स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल विजय दिवस समारोह पर दिल्ली पहुंचेगी यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशाल आयोजन में विशेष तौर पर भाग लेंगे।