ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

मूक-बधिर कर सकेंगे मातृभूमि की वंदना, सांकेतिक भाषा में तैयार हुई संघ की प्रार्थना

 इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में जाने वाले मूक-बधिर कार्यकर्ता भी अब सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ प्रार्थना के माध्यम से मातृभूमि की वंदना कर पाएंगे। प्रार्थना के सांकेतिक रूप को तैयार कर मूक-बधिरों को इसका प्रशिक्षण देने वाली इंदौर की संस्था आनंद सर्विस सोसायटी ने इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया है, ताकि देशभर में संघ की प्रार्थना को मूक-बधिर सांकेतिक भाषा में समझ सकें।

साल भर की मेहनत के बाद बनी सांकेतिक प्रार्थना

मूक-बधिरों और सामान्य लोगों के बीच सेतु बनकर उनकी शिक्षा के लिए कई वर्षों से काम करने वाली आनंद सर्विस सोसायटी ने सालभर की कवायद के बाद संघ की प्रार्थना को सांकेतिक भाषा में ढाला है। उन्हें इस रूप में प्रार्थना के शुभारंभ के लिए सरसंघचालक डा. मोहन भागवत के इंदौर आने की प्रतीक्षा थी। यह प्रतीक्षा 22 सितंबर को पूरी हुई और संघ प्रमुख के हाथों प्रार्थना के सांकेतिक रूप का शुभारंभ हुआ।

पहले हिंदी में किया गया अनुवाद

सोसायटी की संचालिका मोनिका पुरोहित बताती हैं कि मूल प्रार्थना संस्कृत में है। उसका सांकेतिक भाषा में रूपांतरण चुनौतीपूर्ण था। अत: प्रार्थना के संस्कृत शब्दों का पहले हिंदी में अनुवाद किया गया और फिर उसे सांकेतिक भाषा में ढाला गया। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि अनुवाद व सांकेतिक भाषा में प्रार्थना का भाव जरा भी न बदले। जब हमने डा. भागवत को सांकेतिक भाषा में प्रार्थना तैयार किए जाने की जानकारी दी, तो उन्होंने इसे देखने की इच्छा जताई। तीन मिनट की प्रार्थना को देखकर वह काफी प्रसन्न हुए।

मूक-बधिर भाई बने प्रेरणा

सोसायटी के संचालक ज्ञानेंद्र पुरोहित बताते हैं, ‘मेरे बड़े भाई आनंद मूक-बधिर थे। वर्ष 1997 में एक हादसे में उनका निधन हो गया। आनंद संघ की शाखाओं में खेल गतिविधियों में तो भाग लेते थे, लेकिन उन्हें संघ की प्रार्थना समझ नहीं आती थी। तबसे ही विचार था कि संघ की प्रार्थना को सांकेतिक भाषा में तैयार कर भाई आनंद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए।

सहायक साबित होगी सांकेतिक भाषा में प्रार्थना

संघ के आनुषंगिक संगठन ‘सक्षम’ के मालवा प्रांत के पूर्व सचिव गुलशन जोशी बताते हैं कि संघ से दिव्यांग भी जुड़े हैं। संघ की शाखाओं में मूक-बधिर भी शामिल होते हैं। वे खेल व अन्य गतिविधियां आसानी से कर लेते हैं। अब सांकेतिक भाषा में रूपांतरित की गई प्रार्थना उनके लिए सहायक साबित होगी।

पुणे में पहली बार लय में प्रस्तुत की गई थी प्रार्थना

इंदौर महानगर के विभाग सह प्रचार प्रमुख प्रांजल शुक्ल ने बताया कि संघ की प्रार्थना को वर्ष 1939 में नागपुर में हुई एक बैठक में तैयार किया गया था। पहले यह मराठी-अवधी मिश्रित हिंदी में तैयार की गई थी। सारे देश में प्रार्थना का एक स्वरूप रखने के उद्देश्य से फिर इसका संस्कृत में अनुवाद किया गया। 23 अप्रैल 1940 को पुणे के संघ शिक्षा वर्ग में संस्कृत में अनुवादित प्रार्थना पहली बार लय में यादव राव जोशी ने प्रस्तुत की थी।

मूक-बधिरों के प्रशिक्षण व काउंसिलिंग में सक्रिय है संस्था

आनंद सर्विस सोसायटी मूक-बधिरों के प्रशिक्षण व काउंसिलिंग के लिए काम करती है। मूक-बधिरों की परेशानी सुनने के लिए इंदौर के तुकोगंज थाने में इसी संस्था के सहयोग से मूक-बधिर पुलिस सहायता केंद्र संचालित किया जाता है। संस्था से मूक- बधिर आनलाइन सहायता भी प्राप्त करते हैं। इससे उनकी कानूनी मदद भी हो पाती है। पाकिस्तान से भारत आई मूक-बधिर गीता के माता-पिता को ढूंढने में भी संस्था सहायता कर रही है।

राष्ट्रगान व प्रसिद्ध फिल्मों के संवाद भी किए तैयार

ज्ञानेंद्र बताते हैं कि हमारी संस्था ने मूक-बधिरों के लिए शोले, गांधी, तारे जमीं पर, मुन्नभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों के संवादों को भी सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया है। इसी तरह वर्ष 2003 में राष्ट्रगान को भी सांकेतिक भाषा में तैयार किया जा चुका है।