ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पीसीसी ने मोर्चा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी कर दी भंग, पूर्व पदाधिकारी अभी भी पद का कर रहे इस्तेमाल

बिलासपुर। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोर्चा, संगठन व प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इसके साथ नियमानुसार पूर्व के पदाधिकारियों का पद अपने आप समाप्त हो जाता है। देखने में यह आ रहा है कि पूर्व में मोर्चा, संगठन व प्रकोष्ठ में जिनको जिम्मेदारी दी गई थी, अधिकांश अब भी पदनाम का दुस्र्पयोग कर रहे हैं। पीसीसी ने इसे गंभीर अनुशासहीनता की श्रेणी में माना है। मिल रही शिकायतों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन चंद्रशेखर शुक्ला ने मोर्चा, संगठन व प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्षों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है।

पीसीसी के महामंत्री प्रशासन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों से पहले जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की सहमति को अनिवार्य कर दिया है। इनकी सहमति के बगैर नियुक्तियों को वैध नहीं माना जाएगा। महामंत्री प्रशासन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि मोर्चा संगठन व प्रकोष्ठ विभाग में किसी भी पद पर नियुक्ति के पहले संबंधित जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। इनकी सहमति लिए बगैर की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से अमान्य माना जाएगा। पीसीसी की ओर से जारी इस पत्र में जारी निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पूर्व पदाधिकारी अब भी कर रहे दुरुपयोग

मोर्चा, संगठन व प्रकोष्ठ में जिन कांग्रेसजनों की नियुक्ति की गई थी वे अब भी खुद को उसी पद पर मान रहे हैं और सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण विभिन्न कार्यालयों से लेकर अन्य जगहों पर पदनाम का जमकर उपयोग भी कर रहे हैं। अब भी मोर्चा, प्रकोष्ठ व संगठन के पूर्व हो चुके पदाधिकारी पदनाम लिख रहे हैं। पदनाम का उपयोग सार्वजनिक रूप से भी कर रहे हैं।

इनकी कार्यकारिणी हो गई है भंग

पिछड़ा वर्ग, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कार्यकारिणी भंग हो गई है।