साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को बताया सबसे बड़ा विधर्मी, इमरान खान को लेकर भी दिया बयान
भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा विधर्मी बताया है। दिग्विजय सिंह द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर को लिए बयान को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सबसे बड़ा विधर्मी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कहा कि इमरान खान को उनके देश में ही महत्व नहीं दिया जाता है। हिंदुस्तान में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो खाते हिंदुस्तान का खाते हैं और मदद पाकिस्तान की करते हैं।
हिंदुस्तान के बंटवारे को लेकर उठाए सवाल
वहीं सांसद ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बं
टवारे को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान बनने को लेकर भी प्रज्ञा ठाकुर ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा होना ही नहीं चाहिए था।
दिग्विजय सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर दिया था ये बयान
दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए स्कूलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोया जा रहा है। इसी से फिर सांप्रदायिक कटुता और दंगे-फसाद होते हैं।