इंदौर में कांग्रेसियों की भारी भीड़ संभागायुक्त कार्यालय की ओर, भगवा झंडों के साथ करनी सेना भी हुई शामिल
इंदौर। कांग्रेस नेता राजू भदौरिया पर हुई जिलाबदर की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता इंदौर संभागायुक्त कार्यालय का घेराव करने निकले। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ तमाम नेताओं ने पांच किमी से लंबी विरोध रैली की अगुवाई की। रैली में भगवा झंडों के साथ करणी सेना भी शामिल हुई।
बापट चौराहे से शुरू हुई विरोध रैली में करीब 2000 लोग शामिल हुए। दिग्विजयसिंह के साथ बाला बच्चन, सज्जनसिंह वर्मा, रवि जोशी, विजयलक्ष्मी साधौ, जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल समेत वरिष्ठ नेता रथ में सवार थे। इनके साथ महिला कार्यकर्ता और अन्य भी गाड़ी और रथों मे सवार होकर रैली में शामिल हुई। पुलिस रैली पर ड्रोन से नजर रखे हुए थी।
पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं पर बिना आदेश के बल प्रयोग नहीं करने का आदेश दिया गया है। विरोध प्रदर्शन में करनी सेना के लोगों शामिल होने पर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने करनी सेना के प्रदर्शन में शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें टोका।