5 वर्षीय पुत्र की मौत से कांग्रेस विधायक के घर छाया मातम
उज्जैन: तराना से कांग्रेस विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के पांच वर्षीय पुत्र तेजस परमार का गुरुवार को निधन हो गया। पुत्र के निधन से कांग्रेस विधायक के घर मातम छा गया है। कई नेतागण उन्हें सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। तेजस का पार्थिव शरीर पहले विधायक महेश परमार के पैतृक गांव पंथपिपली कदवाली ले जाया गया। इसके बाद उज्जैन लाया गया। जहां चक्रतीर्थ घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विधायक पुत्र तेजस पिछले कुछ समय से बीमार थे। मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में लंबे समय तक चले उपचार के बाद तेजस का स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ था। इसके बाद तेजस को हाल ही में चोइथराम अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहां तेजस के स्वास्थ में कुछ सुधार भी आया, लेकिन गुरुवार को तेजस की तबीयत फिर बिगड़ गई और मासूम ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया।