भूकंप से कांपी सिवनी की धरती, 3.6 दर्ज की गई तीव्रता
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार सुबह भूंकप आने से हड़कंप मच गया। यह झटके सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर महसूस किये गए। झटके इतनी जोरदार थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आये और हलचल तेज हो गई।
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हो। पिछली 21 सितम्बर को भी सिवनी में भूकंप का झटका रिकॉर्ड हुआ था। बताया जा रहा है कि डूंडासिवनी और चुनाभट्टी खदानों के गलत खनन के कारण इन क्षेत्रों में रोजाना ही झटके महसूस किये जा रहे हैं।