इंदौर ने किया महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन
इंदौर। शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्र रत्न पं. लालबहादुर शास्त्रीजी की जयंती पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावटजी ने इंदौर स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। भाजपा प्रदेशप्रवक्ता उमेश शर्मा ने भी कृतज्ञतापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर रिगल चौराहे पर सुबह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें सर्वधर्म समभाव देखने को मिला। शहर में भी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।