ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

तालिबान के प्रतिनिधित्व की समीक्षा करेगी संयुक्त राष्ट्र समिति, नए दूत को स्वीकृति देने की गुहार

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के प्रतिनिधित्व को लेकर संयुक्त राष्ट्र समिति नवंबर में समीक्षा करेगी। महासभा के अध्यक्ष ने कहा है कि विश्व निकाय में काबुल की सीट पर किसे बैठना चाहिए, इस पर समिति द्वारा अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के बाद मामले पर निर्णय लिया जाएगा। 193 देशों में से म्यांमार और अफगानिस्तान को हाल ही में संपन्न उच्च स्तरीय यूएनजीए में बोलने का मौका नहीं मिला था।

तालिबान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच पाने के लिए छटपटा रहा है। उसने अपने प्रवक्ता सुहैल शाहीन को यूएन के लिए अफगानिस्तान का नया दूत नामित किया है। लेकिन उन्हें अफगानिस्तान के प्रतिनिधि के तौर पर स्वीकृति नहीं मिली है। शाहीन ने संयुक्त राष्ट्र से फिर गुहार लगाई है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी जाए। शाहीन ने यूएन से अपने आग्रह में कहा है कि अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती सरकार की ओर से नियुक्त दूत देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। क्योंकि इस सरकार का अब अस्तित्व नहीं है।

पूर्व की अफगान सरकार के दौरान गुलाम इसाकजई संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि थे। 15 अगस्त को तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण करने के बाद देश छोड़कर भाग गए अशरफ गनी ने जून 2021 में इसाकजई को संयुक्त राष्ट्र में काबुल का दूत नियुक्त किया था। 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 76वें सत्र के अंतिम दिन उन्हें देश के लिए बोलने के लिए सूचीबद्ध भी किया गया था। हालांकि, इसाकजई ने अपनी भागीदारी वापस ले ली थी।

इससे पहले तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में अपने दूत को हिस्सा लेने की अनुमति देने का आग्रह किया था। इसके लिए तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतेरस को पत्र लिखा था। हालांकि 21 से 27 सितंबर तक चले महासभा के सत्र में तालिबान के दूत को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली थी। पाकिस्तान ने भी तालिबान दूत को मौका दिए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अभियान चलाया था, लेकिन उसे नाकामी हाथ लगी थी। बता दें कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को अभी तक किसी देश ने मान्यता नहीं दी है।