मध्य प्रदेश : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक सुलोचना रावत भाजपा में शामिल
भोपाल। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा ज्वाइन कर ली। सुलोचना तीन बार जोबाट सीट से विधायक रही हैं। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस महीने 30 अक्टूबर को जोबाट सीट पर उपचुनाव होने हैं।
Madhya Pradesh: Congress leader & former minister Sulochana Rawat and her son Vishal Rawat joined BJP at the residence of CM Shivraj Singh Chouhan last night.
Sulochana represented Jobat constituency in the Assembly three times, where bypolls are scheduled to be held on Oct 30. pic.twitter.com/jpHaMZ2qrG