ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

अनुराग ठाकुर बोले- 24 घंटे देश के लिए जीते हैं PM मोदी, 20 साल से नहीं ली एक भी छुट्टी

गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 20 साल पूरे करने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 20 साल के कालखंड को सुशासन, सेवा और समर्पण की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने 20 साल ही नहीं बल्कि और लंबी पारी खेलकर देश को आगे लेकर जाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटे देश के लिए जीते हैं और उन्होंने 20 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए भी एक मुख्य सेवक और प्रधान सेवक के रूप में कार्य किया है। वह मजबूत, संवेदनशील, प्रतिबद्ध व दूरदर्शी हैं। परिश्रमी भी हैं और गतिशील भी।

मोदी जी ने इन 20 सालों में कोई अवकाश नहीं लिया है, न व्यक्तिगत जीवन में और न ही राजनीतिक रूप से। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रधान सेवक की भावना ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मूलमंत्र से कार्य करते हुए उन्होंने गुजरात व भारत को आगे बढ़ाया। ठाकुर ने कहा कि ये ऐतिहासिक 20 साल का कालखंड मोदी जी के जीवन की उपलब्धि है, उन्होंने भारत को आगे बढ़ाने का काम किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि डिजीटल इंडिया की बात करें तो महामारी के समय, बच्चों की पढ़ाई हो या जन-जन तक सुविधाएं पहुंचाने की बात हो, उसमें भी तकनीक का उपयोग सबसे ज्यादा हुआ। यह शायद उनकी दूरदृष्टि है, जिसने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया। दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं कर पाया। कोविड एप और आरोग्य सेतु एप लाकर जागरूकता फैलाई। देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ डोज होने वाली हैं तो कहीं न कहीं यह इनका देश के प्रति समर्पण भाव है।