इस बार कोलकाता के 66 पल्ली में चार महिला पुजारी करेंगी मां दुर्गा का आह्वान, ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन
कोलकाता। बंगाल के सबसे बड़े एवं बहुप्रतीक्षित त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान इस बार रासबिहारी एवेन्यू, सनराइज 66 पल्ली एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इस साल की थीम ‘माएर हाथे माएर आबाहन’(मांओं द्वारा मां का आह्वान), के तहत सनराइज़ 66 पल्ली में नया इतिहास लिखा जाएगा, जहां महिला पुजारी मां दुर्गा का आह्वान करेंगी। यह आयोजन सनराइज़ स्पाइस के सौजन्य से किया जा रहा है। इस दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। उत्सव का उद्घाटन समारोह 8 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को पूजा पंडाल में हुआ।
इस अनोखे ऐतिहासिक समारोह के लिए सनराइज़ स्पाइसेस ने 66 पल्ली के साथ साझेदारी की है। आयोजन में 2021 की सबसे सुंदर और अनोखी दुर्गा पूजा देखने को मिलेगी। 11 अक्टूबर को सनराइज़ 66 पल्ली में बड़े स्तर पर महा षष्टी पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद यहां ऐसी 10 असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामाजिक रूढीवादी परंपराओं को तोड़ कर एक नई मिसाल कायम की है।
इस मौके पर बात करते हुए पीयुश मिश्रा- बिज़नेस हेड- सनराइज़ फूड्स, आईटीसी लि. ने कहा कि, “माएर हाथे,माएर आबाहन’, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 4 महिला पुजारियों की अगुवाई में होने वाली इस खास दुर्गा पूजा के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। हम सभी भक्तों के लिए एकसुखद, स्वस्थ्य और मंगलमय पर्व की कामना करते हैं।”
सनराइज़ 66 पल्ली में सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए 11अक्टूबर 2021 से 15अक्टूबर 2021 तक दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।