ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

अस्पताल का नाम बदलने के खिलाफ भाजपाइयों ने फूंका सीएम-सांसद का पुतला

कोंडागांव। Bastar Political News : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमो व शहर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। स्थानीय भाजपा कार्यालय अटल सदन से रैली की शक्ल में निकलकर भाजपाई सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाते बस स्टैंड में एकत्रित हुए।

जगदलपुर के डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलिराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में से अस्पताल का नाम स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव से भाजपाई आंदोलित हैं। पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के पांच व्यक्तियों की हत्या को आत्महत्या बताने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने सहित प्रदेश में अराजकता का आरोप लगाकर विरोधस्वरूप पुतला दहन किया गया। जिले के सभी मंडलों में पुतला दहन की जानकारी दी गई है। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, रौनक दीवान, संतोष मरकाम, कुलवंत सिंह, अशोक ब्रह्म व अन्य मौजूद रहे।

युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री और सांसद का पुतला

नारायणपुर। नगर के जयस्तंभ चौक, देवगांव एवं बेनूर में बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद दीपक बैज का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की संख्या ्यादा होने के कारण पुलिस उन्हें पुतला दहन से नहीं रोक सकी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक बयान में कहा कि स्व बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल को स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो ने नाम बदलने को अनुचित बताया है। इस दौरान लिाध्यक्ष जैकी कश्यप, अभिषेक बेनर्जी, मरणशील, संजय नंदी, प्रभुनाथ देवांगन, संत उसेंडी, प्रताप मंडावी, पंकज जैन, आकाश ठाकुर, उत्तम जैन, मंगडुराम नूरेटी, प्रभुनाथ दुग्गा, संतोष साहू, संदीप झा, सुदीप झा, सुकमन कतलाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री-सांसद का पुतला दहन किया

केशकाल। भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति होने का आरोप लगाते एवं बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल का नाम स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम से करने के विरोध में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद बस्तर दीपक बैज का पुतला दहन किया। इस दौरान आकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी, धरम राणा, नवदीप सोनी, विजय पोया, दुर्गेश जोशी, लंबोदर सलाम, धनराज पटेल, पतिराम मंडावी, वीरेंद्र बघेल, देवलाल मरकाम, जमुना बघेल, मनीषा सलाम, गीता ध्रुव, भूपेश सिन्हा, मनीष राठी, सोनू कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे

अस्पताल का नाम बदलने के खिलाफ भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला

माकड़ी। भाजपा मंडल माकड़ी ने स्व बलीराम कश्यप मेडिकल कालेज सह अस्पताल का नाम स्व महेंद्र कर्मा के नाम पर करने के विरोध में प्रदेश सरकार एवं बस्तर सांसद दीपक बैज का माकड़ी चौक में पुतला दहन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज साहू, संजू ग्वाल, प्रताप पोयाम, पीलू राम मरकाम, आसमान शोरी, दानवीर पोयाम, मोती पमहार, ईश्वर नाग, अशोक बघेल, रमेश यादव, मुकेश साहू, रूपचंद सोरी, निर्मल आदि मौजूद थे।

तोकापाल मंडल में फूंका गया पुतला

मेडिकल कालेज अस्पताल का नाम बदलने से नाराज भाजपाइयों ने मंगलवार को यहां बस्तर क्षेत्र के लोकसभा सदस्य दीपक बैज का पुतला फूंका। तोकापाल मंडल में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने जलते पुतले पर पानी डालकर बुझाया। करेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल, समुंदसाय कच्छ, रैतू राम बघेल, चंद्रशेखर जोशी, सोमारु कश्यप, रितेश जोशी, नाबुल नाग, पूरन सेठिया, रोहित कश्यप, चंद्रकांत भंडारी, जीवनाथ मौर्य, रयमति बघेल, शांति नाग, पदमनी कश्यप, बसंती कश्यप, विश्वनाथ बघेल, तनीष तिवारी, सुरेश रथ, मेघनाथ सेठिया, बुधराम मौर्य, मिठकू बघेल, डिकेश नाग, आशीष केवलरमानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।