सुकमा में तेंदुआ की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सुकमा/ रायपुर। सुकमा में तेंदुआ की खाल के साथ दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। पकड़े गए मुख्य आरोपी माड़वी देवा और दूसरे सह आरोपी विजय कुमार बघेल को पुलिस थाने ले गई है। वहीं, उनके दो फरार साथियों के नाम सुशील नाग, देवराज नाग बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने जानकारी दी है कि फरार दोनों आरोपी बिरसठपाल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुआ का शिकार जहर देकर डेढ़ साल पहले पोंदुम गांव में किया गया था। उसकी खाल को वे बेचने की फिराक में थे।