ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

मौसम का मिजाज बदला, वातावरण में गर्मी व उमस

बिलासपुर।  मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कायम है। दिन मंे गर्मी तो रात में उमस है। रविवार सुबह से आसमान में कभी बादल नजर आते तो कभी धूप खिल रही थी। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे विदर्भ के ऊपर स्थित एक चक्रवात सक्रिय है। इसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। सोमवार को हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

सूर्य और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी है। नतीजा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। गर्मी के कारण पंखा, कूलर और एसी चलाना जरूरी हो गया है। घर के आसपास सड़कों व गलियों में उमस के कारण शाम को भी लोग टहलने निकल रहे हैं। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री है।

प्रदेश में अभी सबसे अधिक तापमान बिलासपुर का है। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर जिले में 18.5 डिग्री सेल्सियस है। गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। लालपुर रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे विदर्भ के ऊपर स्थित है।

एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी तटीय कर्नाटक से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

पेंड्रारोड में भी तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री है। मौसम का मिजाज बदलने से यहां भी बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान लोगों के किसी पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। अगले दो दिनों के बाद मौसम शुष्क रहेगा।