ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

आक्रामक प्रशिक्षण से राजनीतिक और वैचारिक दृष्टि से मजबूत होगी भाजपा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भले ही ढाई साल बाद हो, लेकिन भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और वैचारिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए अभियान चलाने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को ढाई महीने तक आक्रामक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि भविष्य में सरकार को विफलताओं के लिए मजबूत ढंग से घेरा जा सके। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बैठक के बाद आगामी तीन महीने की कार्ययोजना तैयार की गई है। एक अप्रैल से 15 जून तक प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया गया है।

भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि 15 जून तक जिलों में प्रशिक्षण होगा। इसके तहत एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रशिक्षण को देखते हुए संभाग और जिला स्तर पर तैयारियों को लेकर बैठक होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

भाजपा की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं को अभी से राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार करें। प्रशिक्षण में धान खरीदी, गोठान योजना और न्याय योजना की कमियों को उजागर किया जाएगा। इससे पहले भाजपा अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल पर कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की तैयारी में है।

बूथ अध्यक्षों के घर पर लगेगी नेम प्लेट

भाजपा नेताओं ने बताया कि छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक बूथ स्तर पर भाजपा पहुंचेगी और कार्यकर्ताओं के घर पर झंडे लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्षों के घर पर नेम प्लेट लगाई जाएगी। भाजपा नेताओं की मानें तो नेम प्लेट लगाने से कार्यकर्ता खुद में स्वाभिमान महसूस करेगा और पार्टी के प्रति और समर्पण भाव से काम करेगा। इसके साथ ही बस्तियों के वोटरों तक पहुंचने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

सदस्यों के बराबर वोट ने बढ़ाई चिंता

भाजपा के प्रदेश में करीब 25 लाख सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को सदस्यों की संख्या के बराबर भी वोट नहीं मिले थे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए संगठन के नेता उनके पास पहुंचने के प्रयास में हैं। भाजपा की सबसे बड़ी चिंता यही है कि सदस्यों के बराबर वोट नहीं मिले हैं। अब घर-घर दस्तक देकर नाराजगी दूर करने का अभियान चलाया जाएगा।

भव्य होगा स्थापना दिवस

21 से 23 मार्च तक स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तर पर बैठक होगी

01 से चार अप्रैल तक कार्यक्रम की मंडल स्तर की तैयारियों की समीक्षा होगी

06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मतदान केंद्रों पर मनाया जाएगा स्थापना दिवस पखवाड़ा

‘प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बैठक के बाद आगामी तीन महीने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से केंद्र सरकार की योजना एफपीओ का गठन, वन धन योजना और पोषण योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वैचारिक दृष्टिकोण से कुटुंब प्रबोधन, जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।’

-विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा