ब्रेकिंग
भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 30 नामो वाली सूची जारी, 8 विधायकों का टिकट कटा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने की 64 नाम की घोषणा, भाजपा की वायरल हुई सूची सच साबित हुई

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव ने पकड़ा जोर, अध्यक्ष के लिए मैदान में चार प्रत्याशी

रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी) में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कुल सात पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद के एक-एक और सदस्य पद के दो लोगों को नामांकन निरस्त हो गया। मतदान 27 मार्च को होगा।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने नामांकन जमा किया था। इनमें मुद्रिका प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र सिंह राजपूत, सुनील नारायणिया, भैरव नारायण विश्वकर्मा, तीरथ राम साहू, नीतिन कुमार शुक्ला व कीर्तिवर्धन उपाध्याय शामिल है। इसमें मौजूदा निर्वतमान संगठन के संरक्षक साहू और अध्यक्ष-उपाध्याय ने राजपूत के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, शुक्ला का नामांकन निरस्त हो गया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर ठाकुर, हीराचंद बघेल, सोमचंद साहू और हेमिन बाघे ने नामांकन किया था। चारो मैदान में डटे हुए हैं। वहीं सचिव के पद के लिए वसंत कुमार वैष्णव, केपी नेताम, कांति सूर्यवंशी, प्रवीण एक्का, संयोगिता चंद्राकर, भूपेंद्र कुमार साहू और धनेश्वर सिंह ने नामांकन जमा किया था। नामांकन पत्र की जांच के बाद धनेश्वर सिंह का नामांकन रद हो गया है।

संयुक्त सचिव पद के लिए मनोज कुमार साहू, मंजूषा राजपूत, गोविंद राम साहू, दिनेश सिंह ठाकुर व संतोष कुमार साहू में से मंजूषा राजपूत का नामांकन रद हो गया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार त्रिपाठी, पवन कुमार साहू, भुनेश्वर सिंह कुमरे और अनिल हरदेल मैदान में हैं।

वहीं, सदस्य के दो पदों के लिए नामांकन करने वालों में से धीरज कुमार और मोहिनी राजपूत का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। इस पद के लिए अशोक मिश्रा, लोक नारायण शर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उमेश सिंह और विष्णु भोजराज मैदान में हैं।