ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी, भाजपा कार्यालय के पास मिला पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरमी तेज है सभी की निगाहें बंगाल पर टिकी हैं। विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। राज्य के कूचबिहार जिले में बुधवार सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव दिनहाटा में पार्टी कार्यालय के पास पाया गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। भाजपा ने इसे प्रायोजित हत्या बताया है और इसके लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे (टीएमसी) चाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घर में  बैठें रहें, बाहर न निकले लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं, इस घटना से इलाके में काफी रोष है।

बंगाल में भाजपा पिछले दस सालों से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने राज्य के चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतार दी है।

मालूम हो कि बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा कार्यालय के पास के पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि  यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे चाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घरों में बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

जानकारी हो कि इससे पहले भी कोलकाता के सोनारपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटकता मिला था। भाजपा ने कहा था कि विकास नस्कर की हत्या कर दी गई है। वह बूथ नंबर 57 का भाजपा का कार्यकर्ता था। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा। मतदान आठ चरणों में 29 अप्रैल तक चलेगा जिसके बाद दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भाजपा युवा मोर्चा नेता के आवास पर फायरिंग

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को आज दिनहाटा में पार्टी कार्यालय के पास मृत पाया गया। दूसरी और आसनसोल के  हीरापुर थाना अंतर्गत रांगापाडा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। घटना के समय दिग्विजय सिंह अपने आवास पर ही थे। इस घठना से परिवार के लोग आतंकित है। सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंची और जांच पडताल की। रात में ही भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, कृष्णेंदु मुखर्जी दिग्विजय सिंह के आवास पहुंचे और घटना की निंदा की।

दिग्विजय सिंह ने तृका समर्थित असामाजिक तत्वों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर कुछ लोग आए और घर के बाहर वाले दरवाजे को खटखटाया। कुछ देर बाद किसी के बाहर न निकलने पर उन लोगों ने छह राउंड फायरिंग की, इसके पश्चात सभी लोग फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस आई और जांच पड़ताल की। कहा कि उनके घर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आने वाले है। इसीलिए डराने के लिए फायरिंग की गई, लेकिन वह डरने वाले नही है।